Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

वेतन और बहाली की मांग पर 108 एम्बुलेंस कर्मियों का भिक्षाटन, सातवें दिन भी आंदोलन जारी

झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मियों का सातवें दिन भी आंदोलन जारी है. लंबित वेतन, हटाए गए कर्मचारियों की बहाली और श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर कर्मचारी भिक्षाटन कर रहे हैं...
Published: Oct 12, 2026 8:28 PM  •  Updated: Oct 12, 2026 9:04 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

राँची: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सातवें दिन भी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर रांची के सदर अस्पताल सहित राज्य के सभी जिलों में कर्मचारी भिक्षाटन कर रहे हैं. इसके जरिए कर्मचारी सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचना चाहते हैं.

जुलाई 2026 से वेतन लंबित, आर्थिक परेशानी झेल रहे कर्मचारी

संघ के प्रदेश महामंत्री सह रांची जिला अध्यक्ष सूरज साहू ने बताया कि कर्मचारियों का जुलाई 2026 से वेतन लंबित है. इसके अलावा वेतन में मनमाने ढंग से कटौती, एम्बुलेंस की समय पर मरम्मत नहीं होने और नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं होने से कर्मचारी आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं.

जिला स्तर पर एम्बुलेंस सेवा के संचालन की मांग

संघ की प्रमुख मांग है कि 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से किया जाए. इसके साथ ही हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखा जाए और कर्मचारियों को सभी श्रमिक व कानूनी अधिकार दिए जाएं.

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

सूरज साहू ने कहा कि 16 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्याओं का समाधान 15 से 20 दिनों के भीतर करने का भरोसा दिया गया था. लेकिन तय समय बीतने के बाद भी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन जारी रखना पड़ रहा है.

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

संघ ने सरकार से मांगों पर जल्द फैसला लेने और उन्हें लागू करने की अपील की है. संघ का कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय लेकर उन्हें लागू नहीं किया जाता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.

रिपोर्टर:पिंटू यादव

इसे भी पढ़े: हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने किया अधिवक्ता सोनिका चौरसिया के नए कार्यालय का उद्घाटन

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “वेतन और बहाली की मांग पर 108 एम्बुलेंस कर्मियों का भिक्षाटन, सातवें दिन भी आंदोलन जारी”

Leave a Comment