Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण: बसरिया में पंचमी से शुरू होगा डांडिया नृत्य कार्यक्रम

चौपारण के बसरिया में दुर्गा पूजा पर 15 से 19 अक्टूबर तक भव्य डांडिया नृत्य का आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं...
Published: Oct 13, 2026 7:33 PM  •  Updated: Oct 13, 2026 7:33 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

15 से 19 अक्टूबर तक होगा आयोजन, महिलाओं और युवतियों की रहेगी भागीदारी

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के बसरिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर 15 से 19 अक्टूबर तक भव्य डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

IMG COM 20261013 1928031

मनोरंजन समिति के अध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया कि दुर्गा पूजा की पंचमी से डांडिया कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें क्षेत्र की महिलाएं और युवतियां भाग लेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

वहीं, मंच संचालक प्रेम प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के उत्साह को बढ़ाने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मनोरंजन समिति की ओर से अध्यक्ष आकाश सोनी, सचिव विकास दांगी और कोषाध्यक्ष राजेश दांगी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं, मंच संचालन प्रेम प्रजापति करेंगे।

इसे भी पढ़े: बरहरवा में मिनी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़: 608 ग्राम ब्राउन शुगर व 5.93 लाख नकद के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “चौपारण: बसरिया में पंचमी से शुरू होगा डांडिया नृत्य कार्यक्रम”

Leave a Comment