देवघर / सुधांशु शेखर। एम्स में डॉ (प्रोफेसर) ग़ज़ल अहमद और डॉ अंकित कुमार को ब्लड ग्रुप पुस्तक भेंट करते एसकेपी विद्या विहार के जीव विज्ञान शिक्षक सह पर्यावरणविद् एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी बांका जिला इकाई प्रबंध कमेटी सदस्य डॉ प्रवीण कुमार प्रणव ने बताया कि ब्लड और ब्लड ग्रुप से जुड़ी हुई सारी जानकारियां इसमें है। किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए वो भी दिया गया है। जो नहीं खाना चाहिए और वैसे भोज्य पदार्थ अगर खाते हैं तो कौन सी बीमारी हो सकती है,वो भी दिया गया है। जिसपर डॉ अंकित ने कुछ ब्लड ग्रुप से जुड़े हुए लोगों को ध्यान में रखते हुए परहेज भोज्य पदार्थ और बीमारी का मिलान किया तो सही पाया गया।एम्स देवघर के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ सह वेनेरोलॉजिस्ट व एसटीडी विशेषज्ञ प्रोफेसर (डॉ) ग़ज़ल अहमद ने पुस्तक लेखन की प्रसंशा करते हुए बधाई दी। पुस्तक में माता-पिता के कौन-कौन से ब्लड ग्रुप हैं और उनके संतान में कौन सा ब्लड ग्रुप होगा, वो भी दिया गया है।
वहां के चिकित्सक छात्रों ने पुस्तक के पेज को पलटकर सरसरी निगाह से देखा।लेखक डॉ प्रवीण कुमार प्रणव ने डॉक्टर अंकित कुमार को आशीर्वाद स्वरूप ब्लड ग्रुप पुस्तक सादर सप्रेम भेंट किए। आगे बढ़ने का रहस्यात्मक ज्ञान के साथ हार्दिक बधाई शुभकामनाए भी डॉ अंकित को दिए। मौके पर अभिनव प्रणव सहित अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े: बसरिया में पंचमी से शुरू होगा डांडिया नृत्य कार्यक्रम






