Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

बयानबाजी पर कांग्रेस की कार्रवाई, योगेंद्र साव तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित

झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और गठबंधन सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों के आरोप में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है...
Published: Oct 13, 2026 9:44 PM  •  Updated: Oct 13, 2026 11:07 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

राँची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 13 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की. पार्टी ने उन पर अनुशासन का उल्लंघन करने और गठबंधन सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है.

कारण बताओ नोटिस और व्यक्तिगत सुनवाई के बाद फैसला

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि योगेंद्र साव को 20 सितंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. उनके जवाब की समीक्षा की गई और 26 सितंबर को उनकी व्यक्तिगत सुनवाई भी हुई. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर निष्कासन का फैसला लिया गया.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

कांग्रेस के अनुसार, योगेंद्र साव को इससे पहले भी अनुशासनहीनता के आरोप में 20 मार्च 2026 को पार्टी से निष्कासित किया गया था. हालांकि, पार्टी अनुशासन का पालन करने का भरोसा देने और खेद जताने के बाद 25 जून 2026 को उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया गया था. पार्टी का कहना है कि बहाली के बाद भी योगेंद्र साव ने फिर से आपत्तिजनक बयान दिए और पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं किया. इसी को आधार बनाकर उनके खिलाफ दोबारा कार्रवाई की गई है. अब उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े: उमाशंकर अकेला की हुंकार से गूंजा केवला, ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment