Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

उमाशंकर अकेला की हुंकार से गूंजा केवला, ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ 

चौपारण के केवला में जर्जर सड़क और हादसों के खिलाफ ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ आंदोलन को लेकर बैठक हुई, जिसमें पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए रसोइया धमना टोल प्लाजा पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा...
Published: Oct 13, 2026 9:50 PM  •  Updated: Oct 13, 2026 11:00 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

दो रोटी कम खाएंगे, लेकिन सड़क पर किसी की जान नहीं जाने देंगे- उमाशंकर अकेला

चौपारण (हजारीबाग)। खराब सड़क, सड़क दुर्घटनाओं और आम लोगों की सुरक्षा के मुद्दे पर मंगलवार शाम चौपारण प्रखंड के सिंघरावां पंचायत अंतर्गत केवला गांव में “रोड नहीं तो टोल नहीं” की मांग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और सड़क की बदहाल स्थिति में सुधार तथा दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

IMG 20261013 WA0032

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “दो रोटी कम खाएंगे, लेकिन सड़क पर किसी की जान नहीं जाने देंगे।” उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी अनमोल है और आम जनता की सुरक्षा से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर सड़क सुरक्षा और बेहतर आवागमन की मांग को मजबूती से उठाने की अपील की।

IMG 20261013 WA0029

बैठक में रसोइया धमना टोल प्लाजा, बरही में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर आंदोलन की रूपरेखा एवं आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति, दुर्घटनाओं के खतरे और सुरक्षित सफर की जरूरत को प्रमुखता से उठाया। साथ ही अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने और प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

IMG 20261013 WA0030

कार्यक्रम की अगुवाई केवला के समाजसेवी मतीन खान ने की, जबकि मंच का संचालन शबा अहमद खान ने किया। इस अवसर पर बिनोद सिंह, सदर फहीम खान, शहंशाह खान, नौशाद आलम, अजीम खान, महमूद आलम, अफसर खान, मजीद खान, गयाश खान, सालिक खान, सेराज खान, हलीम खान, इकराम खान, सद्दाम खान, मनीर खान, वसीम अकरम, कासिम खान, सोनू खान, असगर खान, खालिद खान, गुलबहार अंसारी, अमलेश यादव, जिशान कमर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में उठी साफ आवाज – सड़क दुरुस्त हो, दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसी मांग के साथ ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्टर : पिंटू यादव

इसे भी पढ़े: नवरात्र पर विशेष: मां दुर्गा की पूजा, फिर बेटियों की आंखों में असुरक्षा का डर क्यों?

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “उमाशंकर अकेला की हुंकार से गूंजा केवला, ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ ”

Leave a Comment