Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

राजमहल में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के युवा मोर्चा जिला कमेटी के पुनर्गठन की बैठक

साहिबगंज जिले के राजमहल में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा युवा मोर्चा जिला कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें युवाओं को नई जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया...
Published: Oct 13, 2026 8:18 PM  •  Updated: Oct 13, 2026 8:19 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने का लिया गया संकल्प

राजमहल (साहिबगंज) / अमर कुमार। मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM)पार्टी के युवा मोर्चा की ओर से साहिबगंज जिला के राजमहल में युवा मोर्चा जिला कमेटी के पुनर्गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।वहीं इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, युवाओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपना तथा जिला स्तर पर संगठनात्मक ढाँचे को और अधिक सशक्त बनाना रहा।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के द्वारा अपनी पार्टी को झारखंड में जमीनी स्तर पर और भी मजबूती की नींव तैयार करने के लिए पार्टी में अधिक से अधिक युवा को जोड़ने की तैयारी की जा रही है।इस अवसर पर मौजूद पार्टी नेता ने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की असली ताकत है,हमारा संकल्प है कि युवाओं को साथ लेकर संगठन को गाँव-गाँव और पंचायत-पंचायत तक मजबूत बनाया जाए तथा झारखंड के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को नई ऊर्जा दी जाए,जब संगठन मजबूत होगा, युवा सशक्त होंगे तभी झारखंड की आवाज बुलंद होगी। हम सब झारखंड के विकास के लिए लड़ेंगे आइए एकजुट होकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने और झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लें।मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े: बरही निबंधन कार्यालय में विधायक मनोज यादव का औचक निरीक्षण; बोले- ‘रजिस्ट्री में भेदभाव बर्दाश्त नहीं, सबको मिले समान प्राथमिकता

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment