मान-सम्मान, पेंशन और चिकित्सा सुविधा समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन, जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने की मांग
विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। झारखंड बंद के आह्वान पर बुधवार को हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित सातमील चौक पर झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क जाम कर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताया। आंदोलनकारियों के सड़क पर उतरने से चौक पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में मान-सम्मान, पेंशन, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। आंदोलनकारियों का कहना था कि झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए उचित पहल करनी चाहिए।
मांगों को लेकर सड़क पर उतरे आंदोलनकारी
सड़क जाम का नेतृत्व झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने किया। उनके नेतृत्व में आंदोलनकारी सातमील चौक पर जुटे और बंद के समर्थन में सड़क जाम किया। इस दौरान सरकार से आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई।

ये रहे मौजूद
सड़क जाम कार्यक्रम में हिरामन महतो, मजबूल अंसारी, सुनील कुमार सिंह, शंकर महतो, भोला साव, गंगो महतो, पंचानंद महतो, नागेंद्र महतो, जगरनाथ महतो, इबरार अंसारी, घनश्याम पाठक, अमूल्य चंद पांडेय, दशरथ राय, यूसुफ अंसारी, एहसान खान, इस्लाम खान, देवचंद महतो, सोबरन महतो, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, परमेश्वर साव, हूलास महतो, मोहन महतो, मेघलाल साव, देवलाल साव, गणेश साव सहित अन्य झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: सेवा सेतु और सरकार आपके द्वारा अभियान को लेकर भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक आज







