गुरुवार को झारखंड मैरेज हॉल में जुटेंगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर बनेगी रणनीति
विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार, 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे झारखंड मैरेज हॉल में होगी। इसमें ‘सेवा सेतु अभियान’ एवं ‘सरकार आपके द्वारा’ कार्यक्रम को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में कार्यक्रम प्रभारी इंद्र नारायण कुशवाहा उपस्थित रहेंगे। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीपू भाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व सांसद प्रतिनिधि, मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य, बीएलए-2 तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की सूचना है।
लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रखंड स्तर के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर चर्चा होगी। साथ ही लाभार्थियों एवं आम नागरिकों को प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
मंडल स्तर पर आयोजित इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी होने पर संबंधित प्रशासनिक विभाग तक उनकी समस्या पहुंचाकर समाधान में सहयोग किया जाए।
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील
भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, सक्रिय सदस्यों एवं बीएलए-2 से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन तथा लाभार्थियों तक प्रशासनिक सहायता पहुंचाने को लेकर आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसे भी पढ़े: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हटिया से मुंबई और बेंगलुरु की स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी








1 thought on “विष्णुगढ़: सेवा सेतु और सरकार आपके द्वारा अभियान को लेकर भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक आज”