Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल

चौपारण: नमन दीप पब्लिक स्कूल दनुआ में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

दनुआ स्थित नमन दीप पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जहां छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों को जानने के लिए सैकड़ों अभिभावक जुटे...
Published: Sep 28, 2026 4:49 PM  •  Updated: Sep 28, 2026 4:49 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

चौपारण (हजारीबाग)। नमन दीप पब्लिक स्कूल, दनुआ में सोमवार को अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम प्रकाशन के अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। अपने बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों को जानने के लिए सैकड़ों की संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे।

विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा अष्टम तक के छात्र-छात्राओं ने अर्धवार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। विशेष रूप से छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

naman-deep-public-school-danua-half-yearly-exam-results-declared-students-excelled

कक्षा-वार विद्यालय टॉपर

क्रमांक विद्यालय टॉपर कक्षा
1 दीपिका कुमारी नर्सरी
2 जानवी कुमारी एलकेजी
3 सत्यम कुमार यूकेजी
4 अनीश कुमार प्रथम
5 सादिक आलम द्वितीय
6 नीतीश कुमार तृतीय
7 हफ्सा गणी चतुर्थ
8 पप्पू कुमार पंचम
9 सनी कुमार षष्ठम
10 विद्यांशी कुमारी सप्तम
11 नीतीश कुमार अष्टम

सादिक आलम पिता मोहम्मद साबिर आलम ने हासिल किया विद्यालय में सर्वोच्च स्थान

अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा द्वितीय के छात्र सादिक आलम ने पूरे विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश प्रसाद केसरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन देने की अपील की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभिभावकों में दिखा उत्साह

परिणाम प्रकाशन के दौरान उपस्थित सैकड़ों अभिभावकों ने अपने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की। अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में अमित कुमार केसरी, महेश ठाकुर, रंजन रजक, निशा कुमारी, मोनिका कुमारी, उमेश कुमार, अंजली कुमारी तथा प्रधानाचार्य सतीश प्रसाद केसरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े: चौपारण में भगत सिंह की जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, युवाओं से शहीद के आदर्श अपनाने की अपील

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment