दीपावली की खुशियां बांटने वृद्धाश्रम पहुंचे फिजियोथेरेपी के डॉक्टर, बुजुर्गों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान
हजारीबाग। दीपावली का त्योहार अपनों के साथ खुशियां बांटने का पर्व है। इसी भावना को सार्थक करते हुए फिजियोथेरेपी के डॉक्टरों की एक टीम ने दीपावली के अवसर पर एसपी कोठी के निकट स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाया। इस पहल से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम वृद्धाश्रम पहुंची। यहां उन्होंने बुजुर्गों के बीच मिठाइयां और फल बांटे तथा उनके साथ समय बिताकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। टीम के सदस्यों ने बुजुर्गों से बातचीत की और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर डॉक्टर मनीष राणा, शुभम राणा, रिशु कुमार, सचिन राणा और सागर कुमार मौजूद रहे। डॉक्टरों ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी जरूरतमंदों और बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटने में है। उनकी इस छोटी-सी पहल ने बुजुर्गों को अपनापन महसूस कराने के साथ समाज को भी सेवा और संवेदना का संदेश दिया।
इसे भी पढ़े: जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी








1 thought on “हजारीबाग: एसपी कोठी के पास स्थित वृद्धाश्रम में डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम, बुजुर्गों के बीच मिठाई और फल बांटकर मनाया रोशनी का त्योहार”