थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर की तत्परता से कुछ ही घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह (तिसरी) / मनोज लाल बर्नवाल। तिसरी थाना क्षेत्र के अडसार गांव में बुधवार की रात बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हुआ देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ ही घंटे के भीतर प्राथमिकी के नामजद आरोपी मो. अरवाज (21) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में शामिल एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। दोनों मो. असलम के पुत्र और अडसार गांव के निवासी बताए गए हैं।
घटना के संबंध में घायल पक्ष के मो. इनामुल के लिखित आवेदन पर तिसरी थाना कांड संख्या 80/26, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 109, 118(1), 351(2)(3), 352 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और निरुद्ध किशोर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया कि विवाद की शुरुआत बच्चों के खेलने को लेकर हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बड़े लोग भी विवाद में शामिल हो गए और मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर दिया गया। खास बात यह है कि घटना में शामिल दोनों पक्ष आपस में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर की तत्परता से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है।
इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: सातमील चौक पर सड़क जाम, झारखंड आंदोलनकारियों ने बुलंद की हक की आवाज






1 thought on “तिसरी: बच्चों की मामूली लड़ाई में चली चाकू, युवक गंभीर, थाना प्रभारी की तत्परता से कुछ घंटे में आरोपी गिरफ्तार”