हजारीबाग- झारखंड कुशवाह महासभा के द्वारा स्वर्ण जयंती पार्क हजारीबाग में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो एवं संरक्षक भुवनेश्वर मेहता ने संयुक्त रूप से किए! मंच संचालन ओमप्रकाश मेहता ने किया! केंद्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं पूर्व सलाहकार डॉ आरसी मेहता ने संबोधन के दौरान कहा कि झारखंड में कोयरी महतो की आबादी कुर्मी महतो के समतुल्य है कोयरी कुर्मी दोनों का सरनेम खतियान में महतो है जिसे बिहार में लवकुश के रूप में जाना जाता है! लव कुछ समीकरण द्वारा
बिहार में 20 वर्षों से सत्ता संचालित हो रही है! आज झारखंड में कोयरी महतो दर्जनों उपजातियों में बिखरा है जैसे हजारीबाग में कोइरी महतो का उपनाम महतो कुशवाह दांगी मेहता कुमार प्रसाद सिन्हा राम इत्यादि लिखते हैं जबकि खतियान में सभी का कोईरी दर्ज है झारखंड देवघर में मंडल महतो पाकुड़ में मांझी महतो दुमका में मांझी चौधरी गिरिडीह धनबाद में अधिकांशता बर्मा, बोकारो में महतो कुशवाहा, चतरा और रामगढ़ में महतो दांगी पलामू में मेहता पाकी चतरा में दांगी महतो जरुहार कोडरमा एवं सिंधु में में चसियार चासा मेहता मौर्य साक्य सैनी गहलोत काछी अदरखी अवधियां वैश्य इत्यादि नामों से जाने जाते हैं जिस कारण कोयरी महतो की वास्तविक संख्या प्रदर्शित नहीं होता है इस सभा के माध्यम से वह तमाम झारखंडी कोहिरी महतो के नौजवानों से आह्वान करता हूं आपसी भेदभाव एवं राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट हो कर झारखंड के राजनीति में
मजबूत कड़ी बने! भारत के आजादी एवं झारखंड के विभाजन में कोयरी महतो शाक्य वंशियों अहम भूमिका रही है जिसमें मुख्य रूप से अक्लू चसियार बोधा महतो रामेश्वर महतो रामटहल राम महतो गुरुदयाल महतो भेखलाल मेहता भिखू सुकियार लालचंद महतो रामेश्वर महथा ज्ञानी कुशवाहा राम छत्रूराम महतो देव दयाल कुशवाहा भुवनेश्वर मेहता लोकनाथ महतो ननकू कोयरी इत्यादि की भूमिका अहम रही है! अपने पूर्वजों सम्राट अशोक के इतिहास एवं बलिदान को याद रखते हुए कोयरी महतो समाज पुनः पुनः इतिहास को दोहराने का काम करें! सर्वसम्मति से सोहन लाल कुशवाहा को महासभा का जिलाध्यक्ष चयनित किया गया, इन्द्रदेव मेहता को महासचिव चयनित किया गया। मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव रविंद्र वर्मा भागवत मेहता दिनेश कुशवाह उमेश मेहता बाटेश्वर मेहता इंद्रमनी कुशवाहा शिवकुमार मेहता सुरेन्द्र कुशवाह प्रदीप मेहता केदार मीडिया पर भारी संजय सान कुशवाह इत्यादि दर्जनों लोगों ने सभा को संबोधित किए। सभा में सैकड़ों महिलाएं सहित हजारों लोग भाग लीये।






