Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

हजारीबाग: पेट्रोल-डीजल, दूध और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Published: May 16, 2026 7:33 PM  •  Updated: May 16, 2026 7:47 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

केन्द्र सरकार के सभी वादे अबतक खोखली साबित हुई : राजीव रंजन प्रसाद

हजारीबाग। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर गुरुगोविंद सिंह रोड होते हुए मेन रोड स्थित झंडा चौक पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

congress protests against rising prices of petrol diesel milk and cng

इसे भी पढ़े: गिरिडीह में हाई वोल्टेज ड्रामा: साली से शादी कराने की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और आम जनता की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन आज पेट्रोल-डीजल से लेकर दूध और सीएनजी गैस तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सभी वादे अब तक खोखले साबित हुए हैं और आमआम जनता इसका जवाब आगमी लोकसभा के चुनाव में केन्द्र में भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फैकने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है।

जिला कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश प्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिससे झंडा चौक का माहौल काफी देर तक राजनीतिक नारों से गूंजता रहा।

विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, प्रदेश महासचिव जय शंकर पाठक, प्रदेश कोऑर्डिनेटर बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव रेणू कुशवाहा, मनीषा टोप्पो, डॉ. प्रकाश कुमार एवं जिला कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष निसार खान सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े: चौपारण थाना प्रभारी ने किया प्रवचन मंच का उद्घाटन, जय शनिदेव के जयघोष से गूंजा इलाका

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment