चौपारण थाना प्रभारी ने किया प्रवचन मंच का उद्घाटन, जय शनिदेव के जयघोष से गूंजा इलाका

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के जवनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम मध्यगोपाली में आयोजित श्री श्री 108 श्री शनिदेव जयंती सह षष्ठम वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। संध्या प्रवचन मंच का भव्य उद्घाटन चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा क्षेत्र जय शनिदेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि मध्यगोपाली के लोगों का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उद्घाटन के पश्चात प्रवचनकर्ता सह आचार्य श्री नंदकिशोर पांडेय जी महाराज ने अपने ओजस्वी और मधुर प्रवचन से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रवचन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंच के समक्ष डटे रहे। पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर नजर आया।

समारोह अध्यक्ष मोहन यादव ने बताया कि पिछले छह वर्षों से ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों के सहयोग से शनिदेव जयंती महोत्सव का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का संचालन समारोह सचिव सियाराम कुमार भारती ने किया। इस अवसर पर आचार्य नंदकिशोर पांडेय जी महाराज को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं समारोह अध्यक्ष मोहन यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया गया। मौके पर खूबलाल साव, रंजीत प्रजापति, भरत सिंह, युगलकिशोर साव, बसंत राणा, कैलाश साव, जगदीश साव, सीताराम साव, कमलेश पांडे, मीरा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं पुजारीगण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: गिरिडीह में हाई वोल्टेज ड्रामा: साली से शादी कराने की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।