गिरिडीह में हाई वोल्टेज ड्रामा: साली से शादी कराने की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
2 Min Read

गिरिडीह। जिले के निमियाघाट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब पांच घंटे से अधिक समय तक टावर पर चढ़ा रहा, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

बताया जा रहा है कि युवक गोविंदपुर का रहने वाला है और वह अपने भाई की साली से शादी करना चाहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध की चर्चा है। युवक ने कथित तौर पर लड़की को मौके पर बुलाकर शादी करवाने की जिद पकड़ ली और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। आसपास लोगों की भीड़ जमा रही और हर कोई युवक को नीचे उतारने की कोशिश में लगा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अपने भाई की साली से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। इसी को लेकर वह टावर पर चढ़ गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास लगातार जारी रहा।

इसे भी पढ़े: पलामू में 700 पेटी नकली शराब बरामद, कीमत करीब 30 लाख रुपये

डिस्क्लेमर: इस खबर में प्रयुक्त थंबनेल/चित्र AI (Artificial Intelligence) की सहायता से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य केवल प्रस्तुति को आकर्षक बनाना है। चित्र में दिखाई गई दृश्य सामग्री वास्तविक घटना से पूरी तरह मेल खाए, यह आवश्यक नहीं है। क्राफ्ट समाचार इस AI जनरेटेड चित्र की पूर्ण वास्तविकता या सटीकता की जिम्मेदारी नहीं लेता।

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।