ख़ैरादोहर में नकली शराब का बड़ा भंडाफोड़, 30 लाख के अवैध शराब बरामद
उत्पाद पुलिस और छतरपुर नौडीहा के पुलिस संयुक्त रूप से की बड़ी कार्रवाई
क्राफ्ट समाचार/नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार (पलामू)। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को खैरादोहर पंचायत अंतर्गत कुम्हारटांड़ गांव में छापेमारी कर 700 पेटी नकली शराब बरामद की। यह शराब रामप्रवेश राम के घर से जब्त की गई। मिली मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नौडीहा बाजार थाना, छतरपुर थाना और उत्पाद विभाग की टीम कुम्हारटांड़ पहुंची, जहां तलाशी अभियान चलाकर बंद घर से लाखों रुपए की भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई।
इसे भी पढ़े: पलामू में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला, छतरपुर में सौरभ चौबे बने प्रभारी
उत्पाद निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि बरामद 700 पेटी जेवी चॉइस शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व भी इसी क्षेत्र में लगभग 500 मीटर की दूरी पर कच्चा स्प्रिट, शराब की बोतलें और झारखंड सरकार के स्टीकर बरामद किया गया था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि नौडीहा बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र बिहार सीमा से सटा हुआ है, जिसके कारण यहां से नकली शराब की आपूर्ति बिहार में किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उत्पाद निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आखिर 700 पेटी जेवी चॉइस शराब घर में स्टॉक क्यों रखा गया था, अवैध शराब किसका है, कहीं न कही घर मालिक रामप्रवेश राम ने भी अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तो नहीं है इसकी जांच पड़ताल गंभीरता से की जा रही है फिलहाल शराब माफिया फरार बताया जा रहा हैं। शराब माफिया के खिलाफ उत्पाद निरीक्षक एवं पुलिस प्रशासन आगे की करवाई में जुट गई है। इस छापामारी अभियान में छतरपुर अंचल पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, छतरपुर सहायक पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, नौडीहा सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।
इसे भी पढ़े: NEET पेपर लीक : 23 लाख सपनों पर एक लीक का प्रहार – आलोक सोनी






