कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

Craft Samachar
6 Min Read
|

साइकिल से शिक्षा की ओर कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोट

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड स्थित कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आज “साइकिल से शिक्षा की ओर” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के 128 तथा कोडरमा जिले के 6 बच्चों सहित कुल 134 बच्चे एवं बच्चियों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिल सके और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़े।

IMG COM 20260131 1023021

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल मित्र ग्रामों में चेंज मेकर के रूप में सक्रिय उन बच्चों और बच्चियों को प्रोत्साहित करना था, जो करुणा के मूल्यों के साथ बाल विवाह, बाल श्रम, अशिक्षा एवं जातिगत भेदभाव के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गिरिडीह एवं कोडरमा जिले के कुल 30 बाल मित्र ग्रामों से जुड़े 134 बच्चों को साइकिल प्रदान की गई।

साइकिल मिलने से दूर-दराज़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को विद्यालय तक पहुँचने में सुविधा मिलेगी, जिससे शैक्षणिक निरंतरता बनी रहेगी, ड्रॉपआउट की समस्या में कमी आएगी तथा बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि,तिसरी- जिला परिषद सदस्य राम कुमार राउत, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कश्यप, तीसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार, तिसरी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, तिसरी पंचायत मुखिया किशोरी साव, देवरी प्रखंड के तिलकडीह पंचायत मुखिया बिनोद हेंब्रम और घसकरीडीह पंचायत मुखिया शांति किस्कू, तिसरी बीस सूत्री सदस्य रिंकू वर्णवाल, भंडारी मुखिया पिंकेश सिंह, तिसरी BPO एवं कनीय अभियंता तिसरी, संजय कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया एवं उपस्थित अतिथियों को नॉबेल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी जी के द्वारा लिखित पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

वक्तव्य-

बाल मित्र ग्राम महतोधरण के बाल पंचायत की बच्ची सेलिना हेंब्रम ने कहा कि, हम सपने देख भी सकते हैं और उसे पूरा भी कर सकते हैं।

वहीं सुरुजमुनि हेंब्रम ने कहा कि हम सब मिलकर भाई साहब के सपने को पूरा करेंगे, करुणामय समाज बनाकर।

कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन का प्रयास काबिलेतारिफ है। आज वितरित किए जा रहे 134 साइकिल यह गवाह है कि जिन बच्चे को आज साइकिल दिया जा रहा है वो सपने देखेंगे और पूरा भी करेंगे।

तीसरी जिला परिषद सदस्य राम कुमार राउत ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन का प्रयास बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और विकास के लिए सराहनीय है। गिरिडीह और कोडरमा दोनों जिलों में बहुत ही बढ़िया कार्य कर रही है। साइकिल वितरण कर बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय तिसरी प्रखंड, श्री मनीष कश्यप ने कहा कि, बच्चियों की बातें सुनकर अच्छा लगा लेकिन आवश्यक है सफलता के लिए प्रयास बेहतरीन किया जाए क्योंकि, प्रयास कभी बेकार नहीं जाता। साथ ही इसके आड़े गरीबी भी बौनी पड़ जाती है, इसलिए सभी बच्चियों और बच्चों से आग्रह है कि सभी कोई खूब मेहनत करें और यहां उपस्थित सभी अभिभावकों से आग्रह है कि बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें।

इस अवसर पर संगठन के निदेशक श्री राकेश सेंगर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा,

साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सपनों को स्कूल तक पहुँचाने का माध्यम है। शिक्षा के प्रति जागरूकता ही समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। अभिभावकों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से बच्चों, विशेषकर बच्चियों की शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

यह कार्यक्रम नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी जी की उस सोच और दूरदृष्टि को साकार करता है, जिसके अनुसार “हर बच्चा आज़ाद हो-शोषण से, भय से और अशिक्षा से”। श्री सत्यार्थी जी का मानना है कि शिक्षा ही वह सबसे सशक्त हथियार है, जिसके माध्यम से बच्चों को न केवल स्कूल तक पहुँचाया जा सकता है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य की ओर भी अग्रसर किया जा सकता है। “साइकिल से शिक्षा की ओर” कार्यक्रम इसी विश्वास का जीवंत उदाहरण है, जहाँ संसाधन के माध्यम से अवसर का निर्माण किया जा रहा है।

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा बाल अधिकारों, शिक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर स्पष्ट रूप से सामने आए। संगठन का दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा के माध्यम से ही एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और करुणामय समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में देवरी प्रखंड अंतर्गत संचालित 20 बाल मित्र ग्रामों के बच्चे अभिभावक अतिथि सहित कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन से जिला समन्वयक सुरेंद्र पंडित, परियोजना अधिकारी संदीप नयन, सहायक परियोजना अधिकारी उदय राय, अमित कुमार, कार्यकर्ता मुकेश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह मनीषा मरांडी पंकज कुमार शरीफूल हक विनय बेसरा साबिया हांसदा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।