साहिबगंज। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 1 से 10) के क्रियान्वयन, आवेदनों के अनुमोदन एवं छात्रवृत्ति राशि के भुगतान को लेकर जिला स्तरीय अनुमोदन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्णय लिए गए।बैठक में ई-कल्याण पोर्टल पर दर्ज आवेदनों के सत्यापन, अग्रसारण एवं अनुमोदन की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि प्रधानाध्यापक स्तर से कुल 1,23,967 छात्र-छात्राओं के आवेदन पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं। इनमें से 1,00,431 आवेदनों का सत्यापन कर जिला नोडल पदाधिकारी (DNO) स्तर पर अग्रसारित किया जा चुका है।
इससे पूर्व 10 सितंबर 2026 तक जिला स्तरीय द्वारा कुल 65,545 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई थी। वहीं, 14 अक्टूबर 2026 तक शेष 34,886 आवेदनों को उपायुक्त के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त नवीन दूबे ने प्रस्तुत आवेदनों की समीक्षा के उपरांत शेष 34,886 छात्र-छात्राओं के आवेदनों को अनुमोदित करते हुए निर्धारित दर के अनुसार छात्रवृत्ति राशि के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को गति मिलेगी तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा।उपायुक्त ने छात्रवृत्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों के सत्यापन, अनुमोदन एवं भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए-सह-जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
संवाददाता साहिबगंज
इसे भी पढ़े: बरहरवा में धड़ल्ले से बिक रही अवैध लॉटरी, रातों-रात अमीर बनने के फेर में बर्बाद हो रहे गरीब व मजदूर







1 thought on “साहिबगंज: उपायुक्त की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 34,886 छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति”