Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

साहिबगंज: बरहरवा में धड़ल्ले से बिक रही अवैध लॉटरी, रातों-रात अमीर बनने के फेर में बर्बाद हो रहे गरीब व मजदूर

बरहरवा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध लॉटरी की बिक्री से गरीब मजदूर कंगाल हो रहे हैं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से माफियाओं पर नकेल कसने की मांग की है...
Published: Oct 14, 2026 12:47 PM  •  Updated: Oct 14, 2026 12:47 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बरहरवा (साहिबगंज) / अमर कुमार। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाकों में भी अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री लगातार अब अपना पांव पसारते जा रही है।अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। जानकारी के अनुसार लगभग सैकड़ों की संख्या में एजेंट (टिकट विक्रेता)अवैध लॉटरी को बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाकों में घूम घूम कर बेचने का काम करते है। इन टिकट बेचने वाले एजेंटों को लॉटरी टिकट के माफिया बड़ी बड़ी कमीशन देते है बदले में ये अवैध टिकट बेचने वाले एजेंट लोगों को अपनी बातों के मकड़जाल में बड़े बड़े प्राइज का लालच देकर टिकट बेचने का काम करता है। मजदूर तबके के लोग इसके ज्यादा शिकार होते हैं क्योंकि उनको लगता है शायद प्राइज लग जाए और इसी लालच में अपने दिन भर की मेहनत की गाढ़ी कमाई को ये लोग अवैध टिकट खरीद कर लूटा देते हैं। टिकट बेचने वाले एजेंट इतने शातिर और चालाक होते है कि लोग ना चाहते हुए भी इन लोगों के लालच में फंस जाता है। अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री पर अब तक प्रशासन द्वारा भी लगाम लगाना शायद मुश्किल दिख रहा है। हालांकि कभी कभी प्रशासन के द्वारा लगातार पैनी नजर बनाकर इन लोगों पर कार्रवाई भी किया गया है लेकिन थोड़ी सी ढील मिलते ही ये अवैध लॉटरी टिकट विक्रेता फिर से बड़े पैमाने पर बिक्री चालू कर देता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा नगर क्षेत्र के राजमहल रोड, मुंशी पोखर, स्टेशन चौक, सिनेमा हॉल रोड, पथना चौक समेत ग्रामीण इलाकों में बिंदुवाशिनी मंदिर के निकट भी इन अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले एजेंटों का अड्डा लगा रहता है। अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले एजेंटों (टिकट विक्रेता) को टिकट बेचने के बदले बड़ा कमीशन मिलता है जिससे इन लोगों के पास महंगी महंगी दो पहिया वाहन और अच्छा घर होने की जानकारी भी प्राप्त होती है। अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले एजेंटों और इस अवैध धंधे में संलिप्त इनके आका को प्रशासन का थोड़ा भी डर शायद ही हो क्योंकि ये लोग बिना किसी के परवाह किए लगातार इस धंधे को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रशासन की थोड़ी सी पकड़ ढीली होते ही ये लोग फिर से धंधे में और भी ज्यादा करने लगता है। गरीब मजदूरों की खून पसीने की कमाई को अवैध लॉटरी टिकट विक्रेता लगातार लुट रहे हैं और अपनी जेबें भरने का काम करती है। प्रशासन को इस पर कड़ी से कड़ी निगरानी रखते हुए इस अवैध धंधे पर विराम लगाना बहुत जरूरी है ताकि मजदूरों और आम लोगों की मेहनत की कमाई बच सके जिससे उसके घर में चूल्हा जलता है। वहीं लोगों को भी खुद जागरूक होकर ये अवैध लॉटरी टिकट ना खरीदने की कोशिश करनी होगी ताकि मेहनत की कमाई पैसे से उनका परिवार चल सके और लालच में आकर पैसा बर्बाद ना करें।

इसे भी पढ़े: ट्रेन के टॉयलेट की छत में छिपाकर ले जाई जा रही थी विदेशी शराब, आरपीएफ ने बरहरवा में पकड़ी 81 बोतलें

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

साहिबगंज: जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यालय से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई आयोजित

साहिबगंज: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के चयन एवं अनुमोदन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

साहिबगंज: उपायुक्त की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 34,886 छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति

साहिबगंज: ट्रेन के टॉयलेट की छत में छिपाकर ले जाई जा रही थी विदेशी शराब, आरपीएफ ने बरहरवा में पकड़ी 81 बोतलें

उमाशंकर अकेला की हुंकार से गूंजा केवला, ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ 

विष्णुगढ़: 20 साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों की हुंकार, सड़क नहीं तो वोट नहीं

1 thought on “साहिबगंज: बरहरवा में धड़ल्ले से बिक रही अवैध लॉटरी, रातों-रात अमीर बनने के फेर में बर्बाद हो रहे गरीब व मजदूर”

Leave a Comment