चौपारण में फलाहारी बाबा के बैकुंठ उत्सव पर दो दिवसीय विशेष पूजा, 22 मई को महाभंडारा

Nitish Keshri
3 Min Read

मंदिर सौंदर्यीकरण योजना का सांसद विधायक करेंगे उदघाटन

चौपारण (हजारीबाग)। फलाहारी बाबा के आश्रम सह श्री हनुमंत सेवा संस्थान परिसर में चौथे बैकुंठ उत्सव के अवसर पर दो दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 21 मई 2026, गुरुवार को अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा, जबकि 22 मई 2026, शुक्रवार को हवन, पूर्णाहुति एवं महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। महाभंडारा दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के आगमन तक चलेगा।

आयोजकों ने बताया कि बाबा की बैकुंठ उत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण योजना एवं तोरण द्वार का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल तथा बरही विधायक सह लोक लेखा समिति के सभापति मनोज कुमार यादव द्वारा किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी एवं सचिव कुमार राहुल ने बताया कि आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में बाबा के भक्तों की बड़ी संख्या उमड़ने की संभावना है। जानकारी हो कि फलाहारी उर्फ आलू बाबा की तपोभूमि मां भद्रकाली मंदिर तथा बिगहा गढ़काली मंदिर रही है। बाबा भगवान राम के परम भक्त थे। अपने अनन्य भक्त आनंद चंद्रवंशी एवं अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से उन्होंने हनुमान मंदिर की स्थापना कर हर वर्ष महायज्ञ आयोजन की परंपरा शुरू की, जो लगातार जारी है। बताया जाता है कि फलाहारी बाबा ने बिगहा में ही समाधि ली थी। उनके समाधि स्थल सह कुटिया में उनकी प्रतिमा स्थापित है, जहां प्रत्येक वर्ष उनके भक्त बैकुंठ उत्सव मनाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। आयोजन की तैयारी में आनंद चंद्रवंशी, कुमार राहुल, मनीष सिन्हा, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, बलराम यादव, नीरज चंद्रवंशी, सिवेश सिंह, अरुण कुमार, बिनोद सिंह, सियाराम केशरी, प्रकाश साहु, सिटन साहु, प्रेम चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, छोटू चंद्रवंशी, पवन सिंह, सुभाष गुप्ता, शिवनंदन केशरी, दीपक केशरी, पंकज कुमार, संतोष अग्रवाल, भोला प्रजापति, रंजीत सिंह, नरेश प्रजापति, पंकज सिँह, कामदेव प्रजापति, राहुल केसरी, अंकित केसरी, प्रवीण केसरी, अशोक सिंह, सुबोध सिंह, टोनी सिंह, मिथुन शर्मा, वीरेंद्र सिंह, बालमुकुंद पांडे, रामलखन सिँह, सुरेश पाण्डेय, संजय चंद्रवंशी, शिवपुजन सिंह, विक्रम चंद्रवंशी समेत अन्य आयोजन की सफलता में जुटे हैं।

इसे भी पढ़े: हजारीबाग: पेट्रोल-डीजल, दूध और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।