अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल, बहेरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन...

Craft Samachar
2 Min Read

चौपारण (हजारीबाग): नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल, बहेरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे के नेतृत्व में विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।

antarrashtriya yog divas ke avsar par surekha prakash bhai public school mein yogabhyas karyakram aayojit1

कार्यक्रम के दौरान योग गुरु एवं विद्यालय के शिक्षक अशुतोष कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लाभों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगासन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

antarrashtriya yog divas ke avsar par surekha prakash bhai public school mein yogabhyas karyakram aayojit5

इस अवसर पर प्राचार्या रीना पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ एवं फुर्तीला रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। योग मन को शांति प्रदान करता है और व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुँचने में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि “योग से स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा अनेक रोगों से बचाव संभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए।”

antarrashtriya yog divas ke avsar par surekha prakash bhai public school mein yogabhyas karyakram aayojit4

योगाभ्यास कार्यक्रम में विद्यालय के एल.के.जी. से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएँ अमृता मैसी, प्रमिला कुमारी एवं दिव्या बारला तथा शिक्षक राकेश रंजन, अर्जुन कुमार दुबे, अजीत कुमार पांडे, आशीष पांडे, दिलीप पांडे, उमेश भगत, मिथुन कुमार पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया।

antarrashtriya yog divas ke avsar par surekha prakash bhai public school mein yogabhyas karyakram aayojit3

इसे भी पढ़े: खेल में भी असीम संभावनाएं, मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता : राजीव रंजन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।