खेल में भी असीम संभावनाएं, मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता : राजीव रंजन

Craft Samachar
3 Min Read

लोहरदगा: नदिया हिंदू उच्च विद्यालय, लोहरदगा में आयोजित 65वीं सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रखंड स्तरीय अंडर-17 बालिका वर्ग टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड बीईओ राजीव रंजन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी और समर्पण के साथ किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का, सफलता उन्हीं को मिलती है जो निरंतर मेहनत करते हैं।

subroto football tournament under17 girls lohardaga1

उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। आज देश और दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने खेल के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम इसकी मिसाल हैं। उन्होंने छात्राओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।

subroto football tournament under17 girls lohardaga3 scaled

कार्यक्रम के दौरान बीपीओ मंजू देवी एवं शिक्षक शैलेंद्र कुमार सुमन ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता के लिए अनुशासन, नियमित अभ्यास और मेहनत बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सलाह दी गई। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संजय उरांव, रश्मि खेस, पंकज कुमार, बीरेंद्र यादव, राजेंद्र लकड़ा, आरती कुमारी, मोहित मुकेश, प्रतिभा खलखो, उर्शुला कुजूर, विक्की कुमार, सबेन टोप्पो, सुष्मिता टोप्पो, गंगाधर महतो, अजय प्रसाद, जितेंद्र मित्तल सहित कई शिक्षकों और कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि बिना बूट-जूते और वैध दस्तावेज के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अंडर-17 गर्ल वर्ग के फाइनल मुकाबले में एकलव्य विद्यालय कुजरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार 65वीं सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन 25 जून 2026 को होगा। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े: भूख के आगे बेबस हुई ममता: बच्चों की भूख नहीं देख पाई मां, अनाथालय भेजने की लगाई गुहार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।