Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

विष्णुगढ़: खेल से विकसित होती है अनुशासन और नेतृत्व की भावना : डॉ. स्वर्णा मिश्र

विष्णुगढ़ के बनासो स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। डॉ. स्वर्णा मिश्र ने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया...

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • बनासो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
  • मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
  • डॉ. स्वर्णा मिश्र ने खेलों के महत्व पर रखे विचार
  • खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होने पर जोर
  • विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इनडोर खेलों में लिया उत्साहपूर्वक भाग
  • एनएसएस इकाई-एक के तत्वावधान में हुआ आयोजन

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रखंड के बनासो स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-एक के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।

IMG COM 20260830 0237128

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्र ने की। इस अवसर पर डॉ. स्वर्णा मिश्र ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान खेल प्रशिक्षक सहायक व्याख्याता अशोक कुमार झा के निर्देशन में संगोष्ठी के साथ विभिन्न इनडोर खेलों का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर बबली कुमारी, डॉ. ओमकार नाथ शर्मा, वीरेन्द्र देव, राघवेंद्र प्रताप, सरोज श्रीवास्तव, राजेश कुमार बर्मा, प्रवीण कुमार जायसवाल, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अदृश मुखर्जी, डॉ. सतीश चंद यादव, जयपाल राणा, डॉ. अम्बरीश कुमार दुबे, डॉ. विजयकांत चक्रवर्ती, सीमा, अजीत कुमार, भुवनेश्वर कुमार महतो, संतोष कुमार, विनोद कुमार, धर्मनाथ महतो, सौरभ सुमन, प्रीती पूनम हेम्ब्रम, राहुल, आजाद, नाजरा, सुनीता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े: नाले के पानी में तैरता मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, दूसरे दिन मिला शव

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “विष्णुगढ़: खेल से विकसित होती है अनुशासन और नेतृत्व की भावना : डॉ. स्वर्णा मिश्र”

Leave a Comment