Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

चौपारण : सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में बालिका बास्केटबॉल का रोमांचक मुकाबला, गांधी हाउस बना चैंपियन

Published: Aug 1, 2026  •  Updated: Aug 1, 2026
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

प्राचार्या रीना पांडे ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, मैरी कुमारी बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

चौपारण (हजारीबाग) / नितिश केशरी: नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल, चौपारण में बालिका वर्ग की इंटर-हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे ने टॉस उछालकर किया। पूरे आयोजन के दौरान छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Also Read: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन: चौपारण में तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने नाकाम की साजिश

सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखा दमदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में गांधी हाउस ने टैगोर हाउस को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि सुभाष हाउस ने जेपी हाउस को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

फाइनल में गांधी हाउस ने मारी बाजी

फाइनल मुकाबला गांधी हाउस और सुभाष हाउस के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः गांधी हाउस ने शानदार खेल दिखाते हुए 12-8 से जीत दर्ज कर इंटर-हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

मैरी कुमारी बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैरी कुमारी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। विजेता गांधी हाउस की सफलता में रोशी कुमारी, डॉली कुमारी, मैरी कुमारी, स्नेहा कुमारी, आरोशी कुमारी, अंचल कुमारी, वैष्णवी कुमारी, नव्या कुमारी, दिव्या कुमारी, रूपा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी एवं साक्षी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Also Read: चौपारण में मचा सियासी बवाल! पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने विधायक और थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

खेलों से मिलता है आत्मविश्वास और अनुशासन

समापन समारोह में प्राचार्या रीना पांडे ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। बालिकाओं ने जिस स्तर का प्रदर्शन किया, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

शिक्षकों ने निभाई अहम भूमिका

प्रतियोगिता में खेल शिक्षक राकेश रंजन ने रेफरी तथा आशुतोष कुमार ने स्कोर की जिम्मेदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में अमृता मैसी, अमित राणा एवं शैलेन्द्र गुरु सहित विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता के समापन पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं और खेल भावना को आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया गया।

Also Read: शिक्षा की राह हुई आसान: उमवि हरिजन करमा में 35 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, विद्यार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

डांडिया की थाप पर झूम उठा विष्णुगढ़, गणपति बप्पा के स्वागत में थिरके एम्बीशन स्कूल के बच्चे

विष्णुगढ़: जरूरतमंद क्षेत्रों में पहुंचे विकास का लाभ, योजनाओं के चयन में उपयोगिता को प्राथमिकता देने पर जोर

विष्णुगढ़: जर्जर मिट्टी-खपरैल का मकान हुआ धराशायी, एक साल से ननद के घर रह रही थी पीड़िता, सरकारी आवास की लगाई गुहार

विष्णुगढ़: डीवीसी सीएसआर ने 60 टीबी मरीजों को बांटे पोषण किट, उपचार के साथ पौष्टिक आहार पर जोर

चौपारण: 1935 के हुक्मनामा पर उमाशंकर अकेला का सवाल, 11 साल की उम्र में कैसे जारी हुआ जमीन का पट्टा?

amulya-chand-pandey

विष्णुगढ़: स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को मिला नया नेतृत्व, अमूल्य चंद पांडेय बने प्रधान महासचिव

Leave a Comment