साहेबगंज : जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडवार कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों (BPM) को ग्रामीण क्षेत्रों में नए स्वयं सहायता समूहों (SHG) के गठन में तेजी लाने तथा चिन्हित छूटे हुए परिवारों को अनिवार्य रूप से स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी समीक्षा बैठक तक इस दिशा में ठोस एवं संतोषजनक प्रगति सुनिश्चित की जाए।डिजिटल आजीविका रजिस्टर (DAR) के अद्यतीकरण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अगले एक सप्ताह के भीतर इसमें उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।उपायुक्त ने सभी उत्पादक समूहों (Producer Groups) से संबंधित आंकड़ों की पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले बकरी कृमिनाशक (डीवर्मिंग) शिविरों को शत-प्रतिशत सफल बनाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी पात्र पशुपालकों तक इसका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।वित्तीय समावेशन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आजीविका सूक्ष्म ऋण योजना (LMCP) से संबंधित सभी प्रविष्टियां शीघ्र शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, बीमा योजनाओं के अंतर्गत लंबित मृत्यु दावा निपटान (Death Claim Settlement) के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा, ताकि मृतक के आश्रित परिवारों को समय पर योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर DPM JSLPS मार्टिन तारीक, BPM JSLPS समेत JSLPS कर्मी उपस्थित थे।
जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की समीक्षा बैठक संपन्न।
Published: Oct 30, 2026 9:53 PM • Updated: Oct 30, 2026 9:54 PM
HIGHLIGHTS





