साहिबगंज/ब्यूरो रिपोर्ट। साहिबगंज जिले के छात्र-छात्राओं को आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ विद्यालय स्तर पर ही उपलब्ध कराने तथा आधार संबंधी त्रुटियों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर, 2026 तक विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में आधार शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को आधार से जुड़ी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।वहीं गुरुवार को होली फैमिली स्कूल बरहरवा, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी कन्या बालिका विद्यालय बोरियो,आदिवासी हाई स्कूल मंगरुटिकर, मध्य विद्यालय बच्चा, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पतना, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नया टोला बिशनपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डकैत टोला, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कोदर्जन्ना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भानु टोला आदि विद्यालयों में शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान विद्यार्थियों के आधार कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि, पता एवं अन्य आवश्यक विवरणों से संबंधित त्रुटियों के सुधार के साथ-साथ पात्र छात्र-छात्राओं के नए आधार पंजीकरण की प्रक्रिया भी की गई। विद्यालय परिसर में ही आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को काफी सुविधा मिल रही है तथा उन्हें आधार केंद्रों तक जाने की आवश्यकता कम हो रही है।इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी, यूआईडी संदीप कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आधार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के आधार संबंधी मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें आवश्यक आधार सेवाएं सहज एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराना है।उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि निर्धारित तिथि के अनुसार संबंधित विद्यालयों में आयोजित होने वाले आधार शिविर का लाभ उठाएं और आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा लंबित प्रक्रिया का आवश्यकतानुसार निराकरण कराएं।
साहिबगंज: विभिन्न प्रखंडों में 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक विशेष आधार शिविर का आयोजन
Published: Oct 30, 2026 4:13 AM • Updated: Oct 30, 2026 4:13 AM
HIGHLIGHTS





