Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

बेला पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों में मुकाबला, उपाध्यक्ष निर्विरोध

Published: Oct 29, 2026 7:56 PM  •  Updated: Oct 29, 2026 7:57 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

10 नवंबर को 324 मतदाता करेंगे मतदान, साहिल सिंह ने किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का किया वादा

चौपारण। बेला बहुउद्देशीय पैक्स सहकारी समिति लिमिटेड के चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। बीसीओ भूपनाथ महतो के नेतृत्व में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर काशी प्रसाद यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

अध्यक्ष पद के लिए रानीक गांव निवासी पुंज प्रताप सिंह उर्फ साहिल सिंह, पिता सियाराम सिंह, तथा सुभाष कुमार सिंह, पिता जगदीश सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए काशी प्रसाद यादव ने पर्चा भरा। इस पद पर किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं करने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए शिव शंकर यादव, संतोष शर्मा, रोहन साव, रंजीत कुमार दांगी, नीरा देवी, सुमित कुमार पांडेय, संत कुमार सिंह, तेजनी देवी, मनीषा देवी, ममता देवी, सोगरा खातून, महगी देवी, नीलम देवी, मसोमात मनोरमा देवी, फुलवंती देवी, बली सिंह, जितेंद्र कुमार राणा और आशीष कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

आगामी 10 नवंबर को होने वाले चुनाव में कुल 324 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों की दावेदारी के बाद अब मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद तेज होने की संभावना है। चुनाव का परिणाम यह तय करेगा कि बेला पैक्स की कमान किसके हाथों में जाएगी।

किसानों के हित और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : साहिल सिंह

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुंज प्रताप सिंह उर्फ साहिल सिंह ने कहा कि किसानों का विश्वास जीतना और उनके हितों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बेला पैक्स को किसानों के लिए अधिक उपयोगी बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

साहिल सिंह ने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है, तो वे पैक्स की व्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment