साहिबगंज: कांग्रेस पार्टी के द्वारा “वोट बचाओ देश बचाओ “कार्यक्रम को लेकर जिला साहेबगंज जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में शुक्रवार को ट्रेन से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुवे।इस दौरान जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है और मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण आवाज है। लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आगामी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे लोकतंत्र बचाओ अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए साहिबगंज जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुए।दिल्ली रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकार, सम्मान और स्वतंत्रता का आधार है। हमारा वोट हमारी ताकत है और इस ताकत की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मजबूती के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रहा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसी उद्देश्य को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साहिबगंज जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाएंगे।उन्होंने पार्टी एवं महागठबंधन के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा जागरूक नागरिकों से भी इस अभियान को मजबूत बनाने की अपील की।बरकत खान ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल किसी एक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जब देश के नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे और एकजुट होकर आवाज उठाएंगे, तभी संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का दिल्ली के लिए रवाना होना इस बात का प्रमाण है कि जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के इस अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। साहिबगंज से दिल्ली तक कार्यकर्ताओं का यह सफर लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है।
साहिबगंज/संवाददाता-





