Sahibganj News: साहिबगंज जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यातायात नियमों का अनुपालन कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द के निर्देशानुसार जिलेबिया घाटी स्थित गंगा द्वार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई।जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में कुल 28 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों से कुल ₹72,500 का जुर्माना वसूला गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति सजग रहने की अपील की गई। साथ ही, सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। उक्त अभियान में मोटरयान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष, अभिषेक मुंडा, माइनिंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह,ओम प्रकाश चौहान, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस सहित अन्य पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
साहिबगंज/संवाददाता
इसे भी पढ़े: बरहरवा: चंडीपुर में 15 नवंबर से शुरू होगी मां जगदात्री पूजा, होगा भव्य मेंले का आयोजन







1 thought on “साहिबगंज: जिलेबिया घाटी के गंगा द्वार पर चला सघन वाहन जांच अभियान, 28 वाहनों से वसूला 72,500 रुपये जुर्माना”