Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

रांची: 60 वर्षीय अनास्तासियस कुजूर छह नवंबर से लापता, नेवरी विकास के आसपास देखे जाने की सूचना से बढ़ी तलाश

रांची के नामकुम (सामलौंग) निवासी 60 वर्षीय अनास्तासियस कुजूर 6 नवंबर से लापता हैं। हाल ही में उन्हें नेवरी विकास इलाके में देखे जाने की सूचना मिली है, जिसके बाद तलाश तेज कर दी गई है। परेशान परिजनों ने लोगों से अपील की है कि उनके दिखने पर तुरंत नामकुम थाना या परिवार को सूचित करें...
Published: Nov 10, 2026 12:22 AM  •  Updated: Nov 10, 2026 12:22 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

रांची। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल बागान, सामलौंग निवासी 60 वर्षीय अनास्तासियस कुजूर छह नवंबर से लापता हैं। वह स्वर्गीय साइमन कुजूर के पुत्र हैं। छह नवंबर की दोपहर से उनके लापता होने के बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों के अनुसार, लापता अनास्तासियस कुजूर को सोमवार को मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी विकास के आसपास देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिवार के सदस्य उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।

परिजनों ने आम लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अनास्तासियस कुजूर के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल नामकुम थाना, रांची को सूचित करें अथवा परिजनों को जानकारी दें।

परिजनों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की छोटी-सी मदद लापता बुजुर्ग को उनके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने में अहम साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़े: खासमहल जमीन विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की अपील खारिज, प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “रांची: 60 वर्षीय अनास्तासियस कुजूर छह नवंबर से लापता, नेवरी विकास के आसपास देखे जाने की सूचना से बढ़ी तलाश”

Leave a Comment