जयनगर (कोडरमा)। बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जयनगर प्रखंड के ग्राम करियावां में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में JLKM के केंद्रीय सचिव एवं बरही विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गोवर्धन भगवान के समक्ष माथा टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कृष्णा यादव ने गांव के माता-पिता, बुजुर्गों, नौजवान साथियों तथा माताओं-बहनों के साथ मिलकर भगवान गोवर्धन का दर्शन किया और भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कृष्णा यादव ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, पर्यावरण, गौवंश और कृषि संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए सात दिनों तक अपनी कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण किया था। यह प्रसंग हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और अहंकार से दूर रहने की सीख देता है।
उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध को समझने का भी अवसर है।
अंत में उन्होंने भगवान श्री गोवर्धन महाराज से प्रार्थना की कि सभी क्षेत्रवासियों के घरों में सुख, शांति, धन-धान्य और खुशहाली बनी रहे तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव कायम रहे।
इसे भी पढ़े: दनुआ घाटी में मौतों पर भड़के उमाशंकर अकेला, सांसदों की कार्यशैली पर उठाए सवाल








1 thought on “जयनगर: करियावां में गोवर्धन पूजा के भंडारे में शामिल हुए JLKM केंद्रीय सचिव कृष्णा यादव, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की”