रांची। राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के सिलवे बस्ती में तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल खड़ी थी और कुछ लोग उसके पास मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक के पास खड़े एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही टाटीसिल्वे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
थाना प्रभारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी बाइक को अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
इसे भी पढ़े: रांची: 60 वर्षीय अनास्तासियस कुजूर छह नवंबर से लापता, नेवरी विकास के आसपास देखे जाने की सूचना से बढ़ी तलाश







1 thought on “रांची: टाटीसिल्वे में तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर”