Hazaribagh: बरकट्ठा पुलिस की बड़ी सफलता, हजारों लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चालक दबोचा गया

जांच के दौरान ट्रक से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की कुल 935 पेटियां अंग्रेजी शराब जब्त की गईं...

Craft Samachar
3 Min Read

Barkatha (Hazaribagh): बरकट्ठा पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रक से 935 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शनिवार को बरही डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने बरकट्ठा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया और कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।

डीएसपी ने बताया कि मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम झुरझुरी स्थित झारखंड होटल के समीप एक बारह चक्का ट्रक संख्या यूके 18 सीए 6133 लंबे समय से संदिग्ध स्थिति में खड़ा है और उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी हुई है। सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को दी गई, जिसके निर्देश पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।

hazaribagh barkatha police got big success driver arrested with thousands of litres of english liquor3

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी आशिष कुमार भगत, पुलिस अवर निरीक्षक देवदत्त कुमार सिंह, खालिद इकबाल और अन्य पुलिस बल शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

जांच के दौरान ट्रक से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की कुल 935 पेटियां अंग्रेजी शराब जब्त की गईं। इनमें 450 पेटियों में 180 एमएल की 48-48 बोतलें थीं जिसमें कुल 21600 बोतल, जिसकी कुल मात्रा 3,888 लीटर रही। वहीं 485 पेटियों में 375 एमएल की 24-24 बोतलें बरामद हुईं जिसमे कुल 11640 बोतल, जिनकी कुल मात्रा 4,365 लीटर थी। इस प्रकार ट्रक से हजारों बोतलों में भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

hazaribagh barkatha police got big success driver arrested with thousands of litres of english liquor

मामले में बरकट्ठा थाना कांड संख्या 101/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 274, 275, 3(6) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौके से गिरफ्तार ट्रक चालक दलजीत सिंह पिता हरभजन सिंह, निवासी सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर सिटी, जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध शराब नेटवर्क का इस्तेमाल लंबे समय से बिहार तक शराब पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शराब की पेटियों को वाहनों में नीचे रखा जाता था और ऊपर से गिट्टी तथा छर्री लादकर उन्हें बिहार भेजा जाता था। इस अवैध कारोबार में कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता की भी चर्चा है, जिनमें से कुछ पहले भी जेल जा चुके हैं। हालांकि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़े: Hazaribagh: भाजपा ने आयोजित की आपातकाल पर संगोष्ठी, जेल गए दर्जनभर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।