Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

Hazaribagh: भाजपा ने आयोजित की आपातकाल पर संगोष्ठी, जेल गए दर्जनभर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

Published: Jun 27, 2026 7:48 PM  •  Updated: Jun 27, 2026 7:48 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

आपातकाल के दौरान जेल गए दर्जनभर लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है 1975 का आपातकाल: सांसद मनीष जायसवाल

Hazaribagh: कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की विभीषिका को याद करते हुए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग द्वारा बड़ा बाजार स्थित जैन धर्मशाला सभागार में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद व सर्वेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, भाजपा जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक किशुन कुमार दास व प्रदेश मंत्री डॉ अमरदीप यादव मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के द्वारा अतिथियों एवं 1974 के आंदोलन में भाग लेने वाले एवं जेल जाने वाले आंदोलनकारियों को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत करते हुए की गई।

bjp organized seminar on emergency dozen democracy fighters who went to jail were honoured3

संगोष्ठी के दौरान आपातकाल के क्रूर दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को याद किया गया। इसके साथ ही देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने वाले करीब एक दर्जन अन्य आंदोलनकारियों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन में मुख्य रूप से हरीश श्रीवास्तव, अशोक यादव, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंहा, अरविंद सहाय, गायत्री राणा, मनजीत कलरा, श्याम किशोर सिंह, विनोद कुमार बिगन, शंभू अग्रवाल, शांति अग्रवाल, सुमन कुमार सिंहा, केपी ओझा थे।

bjp organized seminar on emergency dozen democracy fighters who went to jail were honoured2

संगोष्ठी में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वो सबसे कलंकित और काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सिर्फ अपनी सत्ता और कुर्सी को खतरे में देख अपने अहंकार के चलते पूरे देश को आपातकाल की बेड़ियों में जकड़ दिया था। इस 21 महीने के तानाशाही शासन में देशवासियों से उनकी स्वतंत्रता छीन ली गई।

वहीं जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस दौरान हजारों लोकतंत्र सेनानियों को न सिर्फ जेलों में डाला गया, बल्कि उन्हें अमानवीय यातनाएं भी दी गईं। सच को दबाने के लिए प्रेस की आजादी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। आखिरकार देशवासियों के कड़े संघर्ष के बाद 21 मार्च 1977 को यह काला दौर समाप्त हुआ। पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने संकल्प दोहराया कि भाजपा कांग्रेस के इस लोकतंत्र विरोधी चेहरे और काले इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आने वाली पीढ़ियां जागरूक रहें और देश में लोकतंत्र की जड़ें हमेशा मजबूत बनी रहें। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की आपातकाल के दौरान कांग्रेसियों द्वारा क्रूरता पूर्वक जिस तरह से जन भावना को कुचलकर आपातकाल लागू किया गया उसे हर एक-एक बच्चे तक जानकारी देना है

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व विधायक किसुन कुमार दास, प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव, के. पी. ओझा, सुदेश चंद्रवंशी, अनिल मिश्रा, अशोक यादव, जिला पदाधिकारी उपेंद्र सिंह, रेणुका साहू, मंजू नंदिनी, अजीत बक्शी, मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडे, सैयद तनवीर अहमद, अजीत चंद्रवंशी, इंद्र नारायण कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा, प्रकाश कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, शिवपाल यादव, विमल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौड़, भुनेश्वर पटेल, अरुण वर्मा, विनय श्रीवास्तव, भोला प्रसाद, अविनाश कसेरा, दुर्गाराम चंद्रवंशी, दीपक मेहता, चंदन सिंह, रामाशंकर प्रसाद, राकेश चंद्रवंशी, टोनी जैन, अजय साहू, शैलेश चंद्रवंशी, तरुण कसेरा, राजेश वर्मा, विनोद ओझा, अरविंद सिकरवार, मिठू मेहता, मनोरमा राणा, हेमंती देवी, इंदु देवी, पूनम कसेरा, डॉक्टर शशी लता, नारायण शाह, नितेश भैया, ऋषि शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।

इसे भी पढ़े: Hazaribagh : आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेगा सलगा बिरहोर टांडा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिलान्यास

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment