Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

हजारीबाग की नवपदस्थापित डीईओ से मिले अजप्टा के प्रतिनिधि, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Published: Jul 13, 2026 8:39 PM  •  Updated: Jul 13, 2026 8:39 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

शबे-बारात व योग दिवस के क्षतिपूर्ति अवकाश समेत लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की उठाई मांग

हजारीबाग: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजप्टा) के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में संघ के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कुमारी नीलम से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विभागीय मुद्दों को विस्तार से डीईओ के समक्ष रखा। उन्होंने शबे-बारात एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्य करने वाले शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश देने, लंबित विभागीय मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने शिष्टमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने के लिए विभाग सकारात्मक पहल करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और विभाग उनकी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि रहे मौजूद

शिष्टमंडल में राजेश्वर कुमार, विनोद रंजन, विनय कुमार सिंह, श्रीकांत सिन्हा, अजय किशोर अंबष्टा, सुमन कुमार, उमेश प्रजापति, मोहन राम, रज़ाउल हक, अजय कुमार, तारीक इकबाल, अवध बिहारी गोप, रवि किशोर कुमार, नरेश रजक, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े: हजारीबाग जिले भर के कोचिंग संस्थानों पर प्रशासनिक निगरानी की मांग तेज

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

साहिबगंज: जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यालय से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई आयोजित

साहिबगंज: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के चयन एवं अनुमोदन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

साहिबगंज: उपायुक्त की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 34,886 छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति

साहिबगंज: बरहरवा में धड़ल्ले से बिक रही अवैध लॉटरी, रातों-रात अमीर बनने के फेर में बर्बाद हो रहे गरीब व मजदूर

साहिबगंज: ट्रेन के टॉयलेट की छत में छिपाकर ले जाई जा रही थी विदेशी शराब, आरपीएफ ने बरहरवा में पकड़ी 81 बोतलें

उमाशंकर अकेला की हुंकार से गूंजा केवला, ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ 

Leave a Comment