तिसरी (Giridih) / मनोज लाल बर्नवाल: तिसरी स्थित बर्नवाल धर्मशाला में मंगलवार को हर्बल लाइफ की ओर से हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए गए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ भी उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेल्थ अवेयरनेस सीनियर अमर नाथ तिवारी थे। वहीं योगेन्द्र प्रसाद एवं जुबेर आलम बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सेमिनार का आयोजन प्रीति बर्नवाल के नेतृत्व में किया गया।

सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण कई गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर हर्बल लाइफ की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा। मौके पर सुरेश बर्नवाल, प्रदीप बर्नवाल, मनोज बर्नवाल, पिंटू बर्नवाल, आनंद किशोर गुप्ता, मो. मुस्तफा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े: Giridih News: जर्जर सीढ़ी ढहने से महिला और चार बकरियों की मौत
