Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण: ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती श्रद्धा व देशभक्ति के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए विद्यार्थियों से उनके विचार अपनाने का आह्वान किया...
Published: Oct 2, 2026 6:58 PM  •  Updated: Oct 2, 2026 6:58 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को विद्यार्थियों ने किया याद

चौपारण (हजारीबाग) / नितिश केशरी। प्रखंड के रानीक मोड़ स्थित ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया।

सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नंदकिशोर कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण, तिलक एवं पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान से परिचित कराया।

नंदकिशोर कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के संदेश को समाज तक पहुंचाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव याद किए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, जबकि शास्त्री जी ने सादगी और दृढ़ नेतृत्व के जरिए देश की सेवा की। शास्त्री जी का संदेश ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना की प्रेरणा देता है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में श्रद्धा, देशभक्ति और प्रेरणा का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह और सचिव सर्वजीत कुमार सिंह ने शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एडमिन हेड प्रमोद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, लेखपाल आशीष कुमार, शिक्षक अंकित कुमार, संगीत कुमार, सौरभ कुमार, रिंकी कुमारी, अंजली राणा, मानसी मोदी, मेहविश अशरफ, प्रकाश यादव, नागो साव सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़े: दो जलमीनारें बनीं शोपीस, बूंद-बूंद पानी को तरस रहा सजोट

इसे भी पढ़े: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हटिया से मुंबई और बेंगलुरु की स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी

इसे भी पढ़े: भेलवारा पंचायत से उठी लोकतंत्र बचाओ की हुंकार, कांग्रेस पार्टी ने अधिकारों की लड़ाई तेज करने का लिया निर्णय

इसे भी पढ़े: बच्चों की मामूली लड़ाई में चली चाकू, युवक गंभीर, थाना प्रभारी की तत्परता से कुछ घंटे में आरोपी गिरफ्तार

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

बरही में AK होटल के पास गोलियों की गूंज, 4-5 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप; राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा बरामद

छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक भद्रकाली घाट सजाने की कवायद तेज: श्रमदान कर समिति, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने की साफ-सफाई

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

हजारीबाग: एसपी कोठी के पास स्थित वृद्धाश्रम में डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम, बुजुर्गों के बीच मिठाई और फल बांटकर मनाया रोशनी का त्योहार

जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी

बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग

1 thought on “चौपारण: ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती”

Leave a Comment