Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

आंगो पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 10 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

बड़कागांव के आंगो पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जबकि 10 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए; 2 नवंबर को 229 मतदाता मतदान करेंगे...
Published: Oct 17, 2026 3:29 AM  •  Updated: Oct 17, 2026 3:29 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बड़कागांव (हजारीबाग)। आंगो बहुउद्देशीय सहकारी सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) के चुनाव को लेकर शुक्रवार को आंगो पैक्स भवन में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन पदाधिकारी शौकत अली के नेतृत्व में आयोजित इस प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

अध्यक्ष पद के लिए शिबू कुमार, लालो कुमार और पचली देवी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया। तीन प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है।

वहीं, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए जिरवा देवी, रंजु देवी, रूबी देवी, आशा देवी, हीरामन महतो, महावीर महतो, मुनेश्वर गंझू, पूनम कुमारी, वीरेंद्र महतो और देवंती देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष पद के लिए मतदान आगामी 2 नवंबर 2026 को होगा। इस चुनाव में पैक्स के कुल 229 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अब सभी की निगाहें अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़े: दुर्गापूजा पर चार दिन बंद रहेंगे सचिवालय के दफ्तर, बैंकिंग सेवाओं को लेकर भी जान लें जरूरी बातें

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चौपारण में स्वास्थ्य सहियाओं से 14.88 लाख रुपये वसूली का आरोप, भुगतान रोकने की दी गई धमकी

सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल जारी, चौपारण में दाल-भात केंद्र से अस्पताल तक अतिक्रमण

सम्राट अशोक के वंशज कोयरी महतो समाज एकजुट होकर सत्ता में मजबूत कड़ी बने – डॉ आरसी मेहता

बरही में AK होटल के पास गोलियों की गूंज, 4-5 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप; राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा बरामद

छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक भद्रकाली घाट सजाने की कवायद तेज: श्रमदान कर समिति, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने की साफ-सफाई

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

1 thought on “आंगो पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 10 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित”

Leave a Comment