Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

विष्णुगढ़: नियमित स्कूल आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ मंथन

चेडरा बालक मध्य विद्यालय में आयोजित शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में नियमित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और बच्चों की उपस्थिति सुधारने पर मंथन हुआ...
Published: Sep 16, 2026 11:28 PM  •  Updated: Sep 16, 2026 11:28 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर, अभिभावकों से पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने की अपील

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेडरा बालक में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। गोष्ठी में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालय की व्यवस्था एवं रख-रखाव तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

गोष्ठी के दौरान नियमित एवं बेहतर उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य बच्चों को भी नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाध्यापक मो. अयाज अहमद ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने में विद्यालय के साथ अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के साथ घर पर भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ मध्याह्न भोजन योजना के तहत पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। इन सुविधाओं का पूरा लाभ तभी मिलेगा, जब बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएंगे।

उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावक मिलकर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें तो उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में और सुधार लाया जा सकता है। गोष्ठी में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। अभिभावकों ने विद्यालय से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं और व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे।

मौके पर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार दास, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विकास कुमार दास, उपमुखिया अनुराग बर्मन, वार्ड सदस्य अनूप कुमार, उमेश सोनी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष शर्मा, शिक्षिका गुड़िया देवी, दिलीप कुमार, दीपिका कुमारी, कल्याणी कुमारी, ममता कुमारी मिश्रा, प्रियंका कुमारी सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: सरकारी सड़क की ऐसी दुर्दशा कि दुकानदारों ने चंदा जुटाकर खुद कराई ढलाई

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

मांदर की थाप पर झूम उठा हजारीबाग, करम पूर्व संध्या में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य तस्वीर

विष्णुगढ़: सरकारी सड़क की ऐसी दुर्दशा कि दुकानदारों ने चंदा जुटाकर खुद कराई ढलाई

विष्णुगढ़: आधुनिक खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

विष्णुगढ़ में मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज की मांग तेज, विधायक निर्मल महतो ने राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र

विष्णुगढ़: सड़क के लिए वर्षों से इंतजार, नौनिहालों को आंगनबाड़ी की दरकार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में आदिवासी टोले के ग्रामीण परेशान

चौपारण: भूदान की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने ग्रामीणों संग किया प्रदर्शन

1 thought on “विष्णुगढ़: नियमित स्कूल आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ मंथन”

Leave a Comment