Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

मांदर की थाप पर झूम उठा हजारीबाग, करम पूर्व संध्या में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य तस्वीर

हजारीबाग के संत कोलंबस कॉलेज स्टेडियम में सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में करम पूर्व संध्या महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पारंपरिक नृत्य-संगीत के बीच लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिली...
Published: Sep 17, 2026 1:23 AM  •  Updated: Sep 17, 2026 1:30 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

संत कोलंबस कॉलेज स्टेडियम में सजा करमा का रंग, प्रशासनिक अधिकारियों व अतिथियों की मौजूदगी में देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

हजारीबाग। मांदर की गूंज, नगाड़ों की थाप, करमा गीतों की मधुर स्वर-लहरियां और पारंपरिक नृत्य की थिरकती कदमताल ने बुधवार को हजारीबाग की फिजाओं को आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग दिया। ऐतिहासिक संत कोलंबस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित करम पूर्व संध्या एवं आदिवासी सांस्कृतिक और रंगारंग महोत्सव में झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की भव्य तस्वीर देखने को मिली। देर शाम तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और सामूहिक नृत्य एवं गीतों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया।

hazaribagh grooves to the beats of mandar grand glimpse of tribal culture seen on karam eve5

एडिशनल कमिश्नर और कल्याण पदाधिकारी ने किया विधिवत उद्घाटन

सर्व आदिवासी समाज, हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हजारीबाग के एडिशनल कमिश्नर महेंद्र छोटन उरांव एवं कल्याण पदाधिकारी परविन बाखला ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही कार्यक्रम स्थल मांदर और नगाड़ों की थाप तथा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच पर अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज भोक्ता, शाशी पन्ना एवं ज्योत्सना केरकेट्टा मौजूद रहे।

hazaribagh grooves to the beats of mandar grand glimpse of tribal culture seen on karam eve3

पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं और लोक कलाकारों ने बांधा समां

करम पूर्व संध्या को लेकर संत कोलंबस कॉलेज स्टेडियम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आयोजन स्थल पर झारखंड की लोक-संस्कृति, परंपरा और आदिवासी जीवनशैली की झलक साफ दिखाई दे रही थी। पारंपरिक परिधान में सजे महिला-पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। समारोह में झारखंडी कलाकार मैक्स भाई, नितेश कच्छप समेत विभिन्न कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और दर्शक पारंपरिक धुनों पर झूमते नजर आए।

hazaribagh grooves to the beats of mandar grand glimpse of tribal culture seen on karam eve2

प्रकृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है करमा : विक्की कुमार धान

आयोजन की अगुवाई सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष विक्की कुमार धान एवं संरक्षक विजय सिंह भोक्ता ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष विक्की कुमार धान ने कहा कि करमा पर्व आदिवासी समाज के लिए केवल धार्मिक या सांस्कृतिक पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के साथ समाज के सदियों पुराने रिश्ते, सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में करम पूर्व संध्या के आयोजन का उद्देश्य समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को एक व्यापक मंच प्रदान करना है।

hazaribagh grooves to the beats of mandar grand glimpse of tribal culture seen on karam eve4

नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना जरूरी : विजय सिंह भोक्ता

सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक विजय सिंह भोक्ता ने कहा कि करमा हमारी पहचान, हमारी जड़ों और हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। आधुनिकता के दौर में अपनी परंपराओं को जीवित रखना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति को करीब से समझने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और पूरे आयोजन ने आदिवासी संस्कृति व प्रकृति प्रेम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: नियमित स्कूल आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ मंथन

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

विष्णुगढ़: नियमित स्कूल आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ मंथन

विष्णुगढ़: सरकारी सड़क की ऐसी दुर्दशा कि दुकानदारों ने चंदा जुटाकर खुद कराई ढलाई

विष्णुगढ़: आधुनिक खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

विष्णुगढ़ में मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज की मांग तेज, विधायक निर्मल महतो ने राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र

विष्णुगढ़: सड़क के लिए वर्षों से इंतजार, नौनिहालों को आंगनबाड़ी की दरकार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में आदिवासी टोले के ग्रामीण परेशान

चौपारण: भूदान की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने ग्रामीणों संग किया प्रदर्शन

Leave a Comment