Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण बाजार में जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निर्माण कार्य के बीच यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Published: Nov 1, 2026 7:38 PM  •  Updated: Nov 1, 2026 7:39 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार, एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंसने को मजबूर

चौपारण। प्रखंड मुख्यालय स्थित चौपारण बाजार में सड़क निर्माण कार्य के बीच यातायात व्यवस्था चरमराने से जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। रविवार को बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके कारण राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। निर्माण कार्य के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं यातायात नियंत्रण के लिए समुचित इंतजाम नहीं होने से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बाजार में जाम लगने से लोगों को काफी देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ता है।

सबसे गंभीर स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब जाम में एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन फंस जाते हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने एनएचएआई, निर्माण एजेंसी और प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए। साथ ही बाजार क्षेत्र में आवश्यकतानुसार यातायात कर्मियों की तैनाती, वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और जाम से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

सियरकोनी में भव्य जगन्नाथ मंदिर निर्माण की तैयारी तेज, पांच दिसंबर को जुटेंगे आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य लोग

रोमांचक फाइनल में खांडी ने सेलहारा खुर्द को हराया, हथिया फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

अंबादोहर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल; एक की मौत की सूचना

चौपारण: ब्लॉक मोड़ पर सड़क किनारे खड़े वाहन और टेंपो दे रहे हादसों को खुला निमंत्रण, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

पत्रकारों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर मंथन, चौपारण में पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

चौपारण में मवेशी तस्करी का खुलासा, ग्रामीणों ने मवेशियों से लदे दो ट्रक पकड़े, पुलिस को सौंपा

Leave a Comment