आपसी समन्वय, सहयोग और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने पर बनी सहमति, पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा
चौपारण। प्रखंड के चतरा मोड़ स्थित होटल सेलिब्रेशन में शनिवार को पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक का संचालन उमेश पासवान ने किया। इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल, सहयोग और एकजुटता बेहद जरूरी है। संगठन की मजबूती से पत्रकारों की सामूहिक आवाज को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सभी पत्रकार आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन के हित में कार्य करें तथा एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें। साथ ही पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और जिम्मेदारी को बनाए रखते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में पत्रकार शशि शेखर, हरेंद्र कुमार, अजय ठाकुर, चंदन सिंह, दुर्गेश पांडेय, बिरेंद्र ठाकुर, चंदन राणा, किशोर राणा, सुनील सिन्हा, मुकेश राणा, विजय मधेशिया, सूरज सिन्हा, विशाल सिन्हा, संतोष विश्वकर्मा, मिथुन दांगी, कृष्णा पासवान, अरविंद सिंह, अभिमन्यु सिंह समेत अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, आपसी सहयोग और पत्रकारिता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।






