छठ पूजा घाट की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर हुई चर्चा
बरहरवा (साहिबगंज) / अमर कुमार। आगामी लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के सफल, स्वच्छ और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बरहरवा के न्यू स्टार क्लब मुंशी पोखर की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार की संध्या आयोजित की गई। क्लब के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सुमन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पर्व के दौरान घाटों की साफ-सफाई, रोशनी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं की सहूलियत से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से मंथन किया गया। वहीं इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहयोग, एकजुटता एवं सामूहिक सहभागिता के साथ छठ महापर्व को भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक में तय किया गया कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी पूजा के दौरान घाट पर ना हो। इस अवसर पर क्लब के सचिव राजेश झा, वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य अमित भारती, ललन कुमार, रविशंकर रमानी, सूरज कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, नित्यानंद कुमार, श्याम कुमार गुप्ता, पुलेश रविदास, मोहम्मद फारूक शेख, बलराम सिंह, निताई सरकार, पंकज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बैठक में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह स्पष्ट हुआ कि न्यू स्टार क्लब छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी ने मिलकर सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सहयोग की भावना के साथ इस महापर्व को यादगार बनाने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़े: खड़ी वैन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा






1 thought on “बरहरवा: न्यू स्टार क्लब मुंशी पोखर की बैठक संपन्न, छठ पूजा के सफल आयोजन व सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा”