विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकुदर स्थित प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल की गई है। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके निर्माण से विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी और पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहूलियत होगी।
इस मौके पर विधायक ने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है।
कार्यक्रम में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, रूपेंद्र महतो, हरीश पटेल, महादेव देहाती, लेलो महतो, मुकेश तुरी, धीरज कुमार साहू, प्रवीण मंडल, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रभात साव, विष्णुगढ़ पूर्वी के सांसद प्रतिनिधि नागेश्वर महतो, सुशील मंडल और दिलीप महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।







1 thought on “विष्णुगढ़: सारूकुदर स्कूल में विकास की नई पहल, विधायक तिवारी महतो ने चार नए कमरों का किया शिलान्यास”