Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त: मंडरो में मिठाई दुकानों पर छापा, 15 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट

Published: Oct 15, 2026 10:56 AM  •  Updated: Oct 15, 2026 10:56 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

उपायुक्त के निर्देश पर औचक निरीक्षण, औद्योगिक रंगों से बनी जलेबी, लड्डू और चमचम मौके पर कराई गई नष्ट

मंडरो (साहिबगंज)। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर आमजनों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु जिला उपायुक्त साहिबगंज नवीन कुमार दुबे के निर्देशानुसार मंडरो प्रखंड के विभिन्न होटलों एवं मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार वर्मा एवं नौरंगदेव कुमार के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा आवश्यक एफएसएसएआई लाइसेंस एवं पंजीकरण की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में औद्योगिक रंगों के उपयोग से तैयार लगभग 15 किलोग्राम दूषित मिठाइयां, जिनमें जलेबी, लड्डू एवं चमचम शामिल थे, मौके पर नष्ट कराई गईं।

IMG COM 20261015 1053361

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन करने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री में स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी, प्रतिबंधित रंगों के प्रयोग तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता मंडरो

इसे भी पढ़े: दैनिक पंचांग व राशिफल 15 अक्टूबर 2026: नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगा बड़ा लाभ? ज्योतिषाचार्य से जानें गुरुवार का भविष्यफल

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

साहिबगंज: जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यालय से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई आयोजित

साहिबगंज: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के चयन एवं अनुमोदन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

साहिबगंज: उपायुक्त की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 34,886 छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति

साहिबगंज: बरहरवा में धड़ल्ले से बिक रही अवैध लॉटरी, रातों-रात अमीर बनने के फेर में बर्बाद हो रहे गरीब व मजदूर

साहिबगंज: ट्रेन के टॉयलेट की छत में छिपाकर ले जाई जा रही थी विदेशी शराब, आरपीएफ ने बरहरवा में पकड़ी 81 बोतलें

उमाशंकर अकेला की हुंकार से गूंजा केवला, ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ 

Leave a Comment