Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

दैनिक पंचांग व राशिफल 15 अक्टूबर 2026: नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगा बड़ा लाभ? ज्योतिषाचार्य से जानें गुरुवार का भविष्यफल

शारदीय नवरात्र पंचमी पर मां स्कंदमाता पूजन, ज्येष्ठा नक्षत्र, राहुकाल, केतुकाल और ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानिए 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल...
Published: Oct 15, 2026 3:49 AM  •  Updated: Oct 15, 2026 3:49 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Aaj Ka Rashifal 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का पावन दिन है। आज नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता के पूजन और भगवान श्रीहरि विष्णु व शिव जी की उपासना का विशेष संयोग है। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानिए आज का दैनिक पंचांग, ग्रह स्थिति, राहुकाल, केतुकाल, शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का संपूर्ण भविष्यफल।

धैर्य और विवेक से लिया गया निर्णय ही विपरीत परिस्थितियों में सबसे बड़ा संबल बनता है।

आज का दैनिक पंचांग | 15 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

दिनांक व वार 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार
संवत्सर व शक शुभ संवत् 2083, शाके 1948
अयन व ऋतु याम्यायन, सौम्य गोल, शरद् ऋतु (सौर आश्विन मास प्रविष्टे 27)
मास व पक्ष आश्विन मास, शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी (रात्रि 01:43 बजे तक), उपरांत षष्ठी
नक्षत्र ज्येष्ठा (समस्त दिन-रात्रि)
योग सौभाग्य (रात्रि 10:00 बजे तक), उपरांत शोभन
करण बव एवं बालव
सूर्योदय / सूर्यास्त प्रातः 06:16 बजे / सायं 05:44 बजे
सूर्य व चंद्र राशि सूर्य चित्रा नक्षत्र व कन्या राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:36 बजे से 12:24 बजे तक (शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम)
राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक (शुभ कार्य वर्जित)
केतुकाल प्रातः 09:30 बजे से 10:30 बजे तक (शुभ व नए कार्य से परहेज करें)
दिशाशूल गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए (अति आवश्यक हो तो यात्रा से पूर्व जीरा खाकर प्रस्थान करें)
पर्व व विशेष शारदीय नवरात्रि (पंचम दिन): मां स्कंदमाता पूजन, शिव पूजन, गणेश अथर्वशीर्ष, श्री विष्णुसहस्त्रनाम पाठ व नवार्ण मंत्र जप करना उत्तम आयु, आरोग्यता, सुख समृद्धि, नौकरी व्यवसाय विशेष कर सन्तान सुख हेतु विशेष लाभकारी होगा।
आज की ग्रह स्थिति: कर्क राशि में मंगल, तुला राशि में बुध, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति, तुला राशि में शुक्र, मीन राशि में शनि, कुंभ राशि में राहु एवं सिंह राशि में केतु विराजमान रहेंगे।

आज का दैनिक राशिफल

मेष: आज दिन के आरंभिक भाग में पूजा-पाठ में सम्मिलित होने का असर दिन भर मानसिक रूप से शांत रखेगा। इसके बाद दैनिक कार्यों की भागदौड़ में शरीर की सुध नहीं रहेगी। खान-पान में लापरवाही के कारण पुराना रोग फिर से उभरने की संभावना है। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, कार्य-व्यवसाय में लाभ की संभावना बनेगी, लेकिन अंतिम समय में कुछ न कुछ बाधा आने से धन की प्राप्ति आगे के लिए टल सकती है। नौकरशाहों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे, लेकिन कम से संतोष करें अन्यथा मान भंग होने की स्थिति बन सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी और वातावरण शांत रहेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी तथा दान-पुण्य पर खर्च करेंगे। उपाय: दिन को बेहतर करने के लिए अश्विनी कुमार देवताओं का सुमिरन करें।
वृष: आज दिन के आरंभिक भाग में आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे, लेकिन सेहत में धीरे-धीरे नरमी आने से मन का उत्साह उदासीनता में बदल सकता है। काम-धंधा अपेक्षा के अनुसार न चलने से अतिरिक्त मानसिक बेचैनी रहेगी। अकस्मात यात्रा के योग भी बनेंगे, जिसे यथासंभव टालने का प्रयास करें। व्यवसायी वर्ग तुरंत लाभ पाने की कामना से जल्दबाजी में निवेश न करें अन्यथा निराश होना पड़ेगा। धन की आमद आज निश्चित नहीं रहेगी, फिर भी काम चलाने लायक व्यवस्था हो जाएगी। परिवार में मौसमी बीमारियों का प्रभाव रहने से अव्यवस्था रहेगी और दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है। उपाय: आज ब्रह्म देवता की उपासना करें।
मिथुन: आज आप दिन के पूर्वार्ध में उदासीनता से ग्रस्त रह सकते हैं। सिर पर दायित्व के कारण कार्य करने का मन करेगा, लेकिन कहीं से अपेक्षित सहायता न मिलने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, अनैतिक कार्यों की ओर मन आकर्षित होने से रोकें और थोड़ा धैर्य रखें। मध्याह्न से स्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। आप जिस कार्य की योजना बनाएंगे, उससे संबंधित सुविधाएं स्वतः ही उपलब्ध होने लगेंगी। आज जल्दबाजी से बचें अन्यथा निर्णय गलत सिद्ध हो सकता है। धैर्य से कार्य करने पर आशाजनक लाभ पा सकते हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सेहत कुछ नरम रह सकती है। उपाय: आज के दिन को बेहतर करने के लिए भगवान शिव की उपासना करें।
कर्क: आज दिन के पहले भाग में आप किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे, जिसके कारण भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, परंतु लाभ हाथ आते-आते निकल सकता है। भाग्य का साथ आज अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहेगा। घर का शांत वातावरण आपसी तालमेल की कमी के कारण प्रभावित हो सकता है, इसलिए किसी भी सदस्य को उलाहना देने से बचें। महिलाएं धैर्य धारण करने का प्रयास करें। व्यावसायिक क्षेत्र पर लाभ के सीमित अवसर मिलेंगे, फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की व्यवस्था हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों से गलती होने पर अधिकारी रुष्ट हो सकते हैं। स्वास्थ्य में भी थोड़ा-बहुत विकार बना रहेगा। उपाय: आज केले की जड़ में जल अर्पित करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
सिंह: आज भी दिन के पूर्वार्ध में सेहत से जुड़ी कुछ शिकायत रह सकती है और सिर में भारीपन अनुभव होगा, लेकिन मध्याह्न तक स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, पूजा-पाठ में मन लगेगा और एकाग्रता भी बढ़ेगी। कार्य-व्यवसाय से आज आशा के अनुरूप कम ही धन लाभ होगा। आज किसी नए कार्य को आरंभ करेंगे अथवा कार्यक्षेत्र पर नए प्रयोग करेंगे, इनसे तुरंत लाभ की आशा न रखें, परंतु निकट भविष्य में ये अवश्य फलदायक बनेंगे। महिलाएं कार्यों में बाधा नहीं आने देंगी। लघु यात्रा में खर्च होगा, फिर भी आनंद की अनुभूति होगी। उपाय: प्रातःकाल उठकर अपने पितरों का स्मरण करें।
कन्या: आज दिन के आरंभ में स्वभाव में नरमी रखने की सख्त आवश्यकता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, व्यर्थ की बातों में पड़कर परिवार का वातावरण खराब न करें। मौन रहकर दोपहर तक का समय बिताएं, इसके बाद स्थिति अपने आप शांत होने लगेगी। कार्यक्षेत्र पर भी मध्याह्न तक नरम व्यवहार रखें, इसके बाद स्वतः ही अपनी गलतियों का आभास होगा और दिन का शेष भाग शांति से बीतेगा। धन लाभ की कामना पूर्ति के लिए आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। उधारी के व्यवहार स्वयं न बढ़ाएं। घर और सेहत की स्थिति आज सामान्य रहेगी। उपाय: माता स्कंदमाता का ध्यान करें और नवार्ण मंत्र का जप करें।
तुला: आज के दिन धैर्य धारण करने का लाभ आपको अवश्य ही किसी न किसी रूप में मिलेगा। दिन के आरंभ से ही कार्य पूर्ण करने में जल्दबाजी न दिखाएं। व्यवसायी वर्ग भी तुरंत सौदे निपटाने के चक्कर में न पड़ें; मध्याह्न तक का इंतजार करें, लाभ में वृद्धि हो सकती है। धन की आमद आज निश्चित होगी, लेकिन थोड़ा इंतजार करने के बाद। दोपहर बाद आपके प्रति लोगों के विचार बदलने लगेंगे और जो आपसे नाराज थे, वे भी सहयोग करेंगे। पारिवारिक वातावरण में सुधार आएगा। स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। उपाय: मां दुर्गा को पीले पुष्प अर्पित करें और श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक: आज दिन के आरंभ में परिस्थितियां आपको लाभ से दूर रख सकती हैं और आलस्य के कारण काम से मन भागेगा। ध्यान रखें कि प्रातःकाल से मध्याह्न के बीच की गई मेहनत बाद में अवश्य संतोष प्रदान करेगी। कार्य-व्यवसाय भी दिन के पूर्वार्ध में ही लाभ के अच्छे अवसर प्रदान करेगा; दोपहर बाद बाजार में सुस्ती आने से धन लाभ सीमित हो सकता है। नौकरीपेशा जातक अपनी मेहनत से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में पूजा-पाठ के आयोजन होने से वातावरण मंगलमय रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज कम ही रहेंगी। उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय का जप करें।
धनु: आज का दिन मिला-जुला फल देगा। दिन के आरंभ में जिस कार्य को करने से झिझकेंगे, दोपहर के बाद उसी में मन लगने लगेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, लाभ के अवसर मध्याह्न बाद मिलने लगेंगे, लेकिन स्वभाव में चंचलता के कारण निर्णय लेने में देरी न करें। परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं, इसलिए मेहनत करने से पीछे न हटें। निकट भविष्य में धन के साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा और परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। उपाय: भगवान बृहस्पति देव और मां स्कंदमाता की आराधना करें।
मकर: आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़कर शेष भाग में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अति महत्वपूर्ण कार्य समय रहते पूर्ण कर लें, इसके बाद बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कड़े संघर्ष के बाद ही अनुकूल लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, फिर भी खर्च निकालने लायक धन की व्यवस्था हो जाएगी। किसी अपरिचित या जानने वाले की बातों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी बात से मन थोड़ा व्यथित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अनावश्यक यात्रा टालें। उपाय: भगवान शनि देव का स्मरण करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कुंभ: आज का दिन सामाजिक कार्यों में योगदान देने से मान-सम्मान बढ़ाएगा। कार्यों में अति जल्दबाजी न दिखाएं, धैर्य से काम लेने पर दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे, लेकिन स्वभाव में अहंकार को न आने दें। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी और भविष्य के लिए बचत के साथ नई योजनाओं पर काम कर सकेंगे। आज किसी प्रलोभन या लालच में आने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। गृहस्थी में आपसी तालमेल से सभी समस्याएं हल होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।
मीन: आज आपको सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है और सार्वजनिक क्षेत्र पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य-व्यवसाय में लापरवाही से बचें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी, फिर भी धन को लेकर योजनाबद्ध चलना होगा। अपने कार्य नियत समय पर पूरे करने का प्रयास करें। सहयोगियों का साथ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक के बाद भी आपसी आत्मीयता बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। उपाय: आज के दिन को शुभ व कल्याणकारी बनाने के लिए भगवान कार्तिकेय की उपासना करें।

लेखक / ज्योतिषाचार्य: डॉ. साकेत कुमार पाठक, खम्भवा, टाटीझरिया, हजारीबाग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक पंचांग, मान्यताओं एवं ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सामान्य सूचना के लिए प्रस्तुत है। क्राफ्ट समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

आज का पंचांग और राशिफल 14 अक्टूबर 2026: बुधवार को मां कुष्मांडा की कृपा से संवरेगा भाग्य, डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग और राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मंगलवार को मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी किस्मत, डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026: सोमवार को कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, जानें किसके बनेंगे बिगड़े काम

आज का पंचांग और राशिफल 11 अक्टूबर 2026: रविवार को वृष और सिंह की चमकेगी किस्मत, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

शारदीय नवरात्रि 2026: हाथी पर मां भगवती का आगमन और पैदल प्रस्थान, जानें कलश स्थापना मुहूर्त, 9 दिनों की तिथियां और पारण का सही समय

Horoscope

आज का राशिफल 05 अक्टूबर 2026: सोमवार का दिन आपके लिए वरदान है या चेतावनी? एक क्लिक में जानें अपनी राशि का हाल

Leave a Comment