Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

आज का पंचांग और राशिफल 14 अक्टूबर 2026: बुधवार को मां कुष्मांडा की कृपा से संवरेगा भाग्य, डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

शारदीय नवरात्र चतुर्थी पर मां कुष्मांडा पूजन, अनुराधा नक्षत्र, राहुकाल और ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानिए 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल...
Published: Oct 14, 2026 12:32 AM  •  Updated: Oct 14, 2026 12:32 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: आज 14 अक्टूबर 2026, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का पावन दिन है। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन आदिशक्ति मां भगवती के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा की विशेष आराधना की जा रही है। साथ ही बुधवार का दिन होने के कारण विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा, गणेश अथर्वशीर्ष या संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ जीवन से सभी संकटों और ऋणों को दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला रहेगा। आज अनुराधा नक्षत्र और सौभाग्य योग का सुंदर संयोग बना हुआ है। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, आज मेष, वृष, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति और आर्थिक लाभ के उत्तम योग बन रहे हैं, वहीं कर्क और कन्या राशि के लोगों को जल्दबाजी और अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। किसी भी शुभ कार्य को दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक रहने वाले राहुकाल में करने से बचें। आइए विस्तार से जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग, ग्रह गोचर और सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

धैर्य और विवेक से लिया गया निर्णय ही विपरीत परिस्थितियों में सबसे बड़ा संबल बनता है।

आज का दैनिक पंचांग

दिनांक व वार 14 अक्टूबर 2026, बुधवार
संवत्सर व शक शुभ संवत् 2083, शाके 1948
अयन व ऋतु याम्यायन, सौम्य गोल, शरद् ऋतु
मास व पक्ष सौर आश्विन मास, चंद्र आश्विन मास, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी (रात्रि 11:51 बजे तक), उपरांत पंचमी
नक्षत्र अनुराधा (रात्रि 03:56 बजे तक), उपरांत ज्येष्ठा
योग सौभाग्य (रात्रि 10:00 बजे तक), उपरांत शोभन
करण कौलव एवं तैतिल (संशोधित)
सूर्योदय / सूर्यास्त प्रातः 06:15 बजे / सायं 05:45 बजे
सूर्य व चंद्र राशि सूर्य चित्रा नक्षत्र व कन्या राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में
अभिजीत मुहूर्त पूर्वाह्न 11:25 बजे से मध्याह्न 12:20 बजे तक (नोट: बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में नए कार्य वर्जित माने जाते हैं)
राहुकाल दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक (शुभ कार्य वर्जित)
दिशाशूल बुधवार को उत्तर दिशा (ईशान / उत्तर-पूर्व) में यात्रा वर्जित है (आवश्यक हो तो धनिया खाएं, घर की देहली से बाहर निकलने से पहले 5 कदम पीछे चलें, ॐ गं गणपतये नमः का 11 बार जप करें एवं मिट्टी का तिलक लगाकर निकलें)
पर्व व विशेष शारदीय नवरात्रि (चतुर्थ दिन): मां कुष्मांडा पूजन, बुधवार गणेश पूजन एवं अथर्वशीर्ष पाठ

आज की ग्रह स्थिति: कर्क राशि में मंगल, तुला राशि में बुध, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति, तुला राशि में शुक्र, मीन राशि में शनि, कुंभ राशि में राहु एवं सिंह राशि में केतु विराजमान रहेंगे।

“शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।”

आज का दैनिक राशिफल

मेष: कार्य में सफलता, यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। सोचे हुए काम शुरू कर दें, आपके काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। वित्तीय तौर पर सुधार आएगा और मित्रों से सुख मिलेगा। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
वृष: आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। आज अपने रुके हुए कार्य भाई-बहनों के सहयोग से पूरे करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
मिथुन: कारोबार में अचानक से लाभ होने की संभावना है, आपका प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। आज आपको कहीं से व्यापार में घाटे की सूचना मिल सकती है, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। व्यवसाय में सफल रहेंगे। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। इस समय आपको अपने जीवन में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
कर्क: आज आप ध्यान से वाहन चलाएं, खास तौर पर तेज मोड़ों और चौराहों पर। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, आज आप न कोई बड़ा फैसला लें और न ही कोई निष्कर्ष निकालें। स्वभाव में तेजी या थोड़ी उलझन रह सकती है। दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा। नई पार्टनरशिप सफल हो सकती है। व्यवसाय में कोई तनाव हो सकता है। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। आज सोच-समझकर बोलें। आपका भाग्य पुष्प की तरह खिल उठने वाला है। व्यापार और बिजनेस में तरक्की होगी। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
सिंह: माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार एक सकारात्मक संकेत होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, आज आपके लिए बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभकारी होगा। अपने प्रोफेशन से यदि आप असंतुष्ट हैं, तो समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा, जिससे दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
कन्या: आज आपके मन से सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी तथा आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। आज व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट को नई दिशा देंगे। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। स्थान परिवर्तन का योग है। आपके माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
तुला: विद्यार्थियों के लिए यह दिन बहुत खास रहने वाला है। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कारोबार में विस्तार होगा। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में किसी गलतफहमी से दरार आने से बचें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
वृश्चिक: तबीयत में काफी ज्यादा सुधार आने वाला है। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, कार्य में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। आपका दिन परिवार, निजी जीवन और पैसों के मामलों में बीत सकता है। रहन-सहन में थोड़ी परेशानी हो सकती है, कुछ नया करने का मन करेगा। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
धनु: नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। आपको अनुशासन की आवश्यकता होगी और अपना काम पूरा करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होगी। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
मकर: शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आय में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। घरेलू कार्यों में बच्चे आपका सहयोग करेंगे। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा, जिससे आपको अपने कामों को करने का पर्याप्त वक्त मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
कुंभ: आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जिम्मेदारी के प्रति आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज के दिन आप कई बड़ी गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। जीवनसाथी या भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे तथा बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।
मीन: आज सरकारी कामकाज पूरे होंगे और मनोरंजन में आज का दिन व्यतीत करेंगे। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दैनिक जीवन एवं नौकरी से जुड़े कार्य प्रगति पूर्ण होंगे। उपाय: आप दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र, चतुर्थ अध्याय, एकादश अध्याय एवं देवी सूक्त का नित्य पाठ करें।

लेखक / ज्योतिषाचार्य: डॉ. साकेत कुमार पाठक, खम्भवा, टाटीझरिया, हजारीबाग (संपर्क: 7992410277)

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक पंचांग, मान्यताओं एवं ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सामान्य सूचना के लिए प्रस्तुत है। क्राफ्ट समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

आज का पंचांग और राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मंगलवार को मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी किस्मत, डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026: सोमवार को कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, जानें किसके बनेंगे बिगड़े काम

आज का पंचांग और राशिफल 11 अक्टूबर 2026: रविवार को वृष और सिंह की चमकेगी किस्मत, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

शारदीय नवरात्रि 2026: हाथी पर मां भगवती का आगमन और पैदल प्रस्थान, जानें कलश स्थापना मुहूर्त, 9 दिनों की तिथियां और पारण का सही समय

Horoscope

आज का राशिफल 05 अक्टूबर 2026: सोमवार का दिन आपके लिए वरदान है या चेतावनी? एक क्लिक में जानें अपनी राशि का हाल

Horoscope

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: आज का दिन आपके लिए वरदान है या चेतावनी? जानें अपनी राशि का हाल

Leave a Comment