12 अक्टूबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा और पंचांग। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और 12 राशियों का हाल...
ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं, वन्दे जगत्कारणम्। वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं, वन्दे पशूनां पतिम्। वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं, वन्दे मुकुन्दप्रियम्। वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं, वन्दे शिवंशंकरम।।
Aaj Ka Panchang & Rashifal 12 October 2026: आज 12 अक्टूबर 2026, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का पवित्र दिन है, जो शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विशेष उपासना को समर्पित है। आज स्वाति नक्षत्र और विषकुम्भ योग का प्रभाव रहेगा। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, आज वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों को अपनी सूझबूझ और भाग्य के बल पर आकस्मिक धन लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, मेष, मिथुन और मीन राशि के लोगों को शारीरिक शिथिलता, जल्दबाजी और विवादों से बचते हुए धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी नए और शुभ कार्य को राहुकाल (प्रातः 07:30 से 09:00 बजे तक) में करने से बचें और अभिजीत मुहूर्त (दोपहर 11:36 से 12:24) का लाभ उठाएं। आइए विस्तार से जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग, ग्रहों की स्थिति और 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
सदाचार, तप और संयम से हर कठिन मार्ग सुगम हो जाता है। मां ब्रह्मचारिणी आपके जीवन को सन्मार्ग की ओर अग्रसर करें।
आज का दैनिक पंचांग | 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
| दिनांक व वार |
12 अक्टूबर 2026, सोमवार |
| संवत्सर व शक |
शुभ संवत् 2083, शाके 1948 |
| अयन व ऋतु |
याम्यायन, उत्तर गोल, शरद् ऋतु (संशोधित) |
| मास व पक्ष |
सौर आश्विन प्रविष्टे 18, चंद्र आश्विन मास, शुक्ल पक्ष |
| तिथि |
द्वितीया (रात्रि 09:15 बजे तक) |
| नक्षत्र |
स्वाति (दोपहर 12:05 बजे तक), उपरांत विशाखा |
| योग |
विषकुम्भ (रात्रि में 01:48 बजे तक), उपरांत प्रीति |
| करण |
बालव एवं कौलव (संशोधित) |
| सूर्योदय / सूर्यास्त |
प्रातः 06:14 बजे / सायं 05:46 बजे |
| सूर्य व चंद्र राशि |
सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा तुला राशि में |
| अभिजीत मुहूर्त |
दोपहर 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक (सर्वोत्तम मुहूर्त) |
| राहुकाल |
प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक (शुभ कार्य वर्जित) |
| दिशाशूल |
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा वर्जित है (आवश्यक हो तो दर्पण देखकर निकलें) |
| विशेष उत्सव |
शारदीय नवरात्रि (द्वितीय दिन): मां ब्रह्मचारिणी पूजन |
आज की ग्रह स्थिति: कर्क राशि में मंगल, तुला राशि में बुध, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति, तुला राशि में शुक्र, मीन राशि में शनि, कुंभ राशि में राहु एवं सिंह राशि में केतु विराजमान रहेंगे।
“शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।”
आज का दैनिक राशिफल
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके। नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्॥
विवाहोत्सव यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत्॥
मेष: आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, आप आज परिश्रम के सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े व्यवधान रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो जाएगी। आज किसी पारिवारिक सदस्य के विपरीत व्यवहार पर क्रोध आएगा जिससे कुछ समय के लिए वातावरण अशांत रहेगा। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे। हो सके तो आज किसी से उधार ना लें।
वृष: आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, दिन के आरंभ में आलस्य एवं किसी बात को लेकर चिड़चिड़े हो सकते हैं लेकिन अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें, इसके बाद प्रत्येक कार्य में उलझने बढ़ने से अधूरे रह सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर किसी से विवाद होगा, सहकर्मियों से भी मनमुटाव के कारण कार्य में विलम्ब होगा। घरेलू वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा। आपकी बात आज कोई भी जल्दी से नहीं सुनेगा जिससे क्रोध में भरे रहेंगे। सेहत भी कुछ खास ठीक नहीं रहेगी।
मिथुन: आज दिन का पहला भाग शांति से बिताएंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, इस अवधि में लाभ के लिए आलस्य-प्रमाद से दूर रहें, अन्यथा इसके बाद का समय कष्टकारी रहने वाला है। आज अपने स्वभाव में थोड़ी भी उद्दंडता न रखें अन्यथा आपको अन्य लोगों के ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचर्या खराब होगी। फिर कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नहीं होगा। नौकरी व्यवसाय में अधिकारी एवं सहकर्मियों को स्वभाव में मिलाकर कार्य करें, फिर आज कुछ अच्छा लाभ भी हो सकता है। आज अचानक परिवर्तन आने से परेशान न हों। किसी से काम निकालना आज प्रेम एवं अत्यंत सावधानी पूर्वक करें, फिर धन लाभ कर सकते हैं।
कर्क: आज दिन के आरंभ में सेहत संबंधित समस्या रहेगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, काम करने में उत्साह नहीं रहेगा, घर के सदस्यों से किसी कारण ताने सुनने पड़ेंगे। लेकिन मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आएगा, विरोध करने वालों को अपनी गलती का अहसास होगा। परन्तु कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में एवं आवश्यकता के समय नहीं होगा जिससे कार्य बाधित हो सकते हैं। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारियों एवं परिजनों से आज सतर्क रहें।
सिंह: आज के दिन आपकी महत्त्वाकांक्षाएं बढ़-चढ़कर रहेंगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, दिखावे की प्रवृत्ति रहने के कारण अन्य लोगों को अपने आगे तुच्छ मानेंगे जिससे स्नेहीजन आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। कार्य व्यवसाय में मनमानी एवं जल्दबाजी करने से हानि हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन उठापटक वाला रहेगा। अचानक लाभ होता दिखाई देगा, अगले पल निराशा मिलेगी लेकिन फिर भी मध्यान के बाद कहीं से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य आज आपके स्वभाव से परेशान होने की जगह मजाक में लेंगे। सेहत थोड़ी गड़बड़ रहेगी।
कन्या: आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे, इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। परन्तु आज किसी से भी किसी भी प्रकार का उधारी व्यवहार न करें, बाद में पछतावा होगा। धर्म-कर्म में रुचि लेंगे, पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। आज कोई मनोकामना घरेलू कारणों से पूर्ण नहीं होने पर दुःख होगा। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा।
तुला: आज का दिन आपकी सुख-शांति में वृद्धि करेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, आप किसी के उकसावे में आकर कुछ समय के लिए विवेक पर नियंत्रण खो सकते हैं, भ्रामक बातों में न आएं; सुख-शांति के लिए आज आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते हैं लेकिन ले-देकर इससे भी पार पा लेंगे। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।
वृश्चिक: आज दिन के पूर्वार्ध में कुछ बेचैन रह सकते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, मध्यान तक आपसी व्यवहार में विशेष सावधानी रखें, किसी से मामूली बात का बतंगड़ बन सकता है, हास-परिहास भी मर्यादा में रहकर ही करें; आपकी बातें किसी को चुभने से माहौल गरम होने की सम्भावना है। मध्यान के बाद का समय परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार लाएगा। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामों में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें।
धनु: आज का दिन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग करेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कुछ कम रहेगी जिसका फायदा अवश्य उठाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यों में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रशंसा अवश्य करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संबंधित मामलों में विजय के साथ ही भविष्य के लिए लाभ सुनिश्चित होगा। गृहस्थ जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी।
मकर: आज दिन के पूर्वार्ध में आप कार्यों को लेकर आलस्य दिखाएंगे, परन्तु इसके बाद का समय पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा, फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नहीं आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे जिससे आर्थिक आयोजनों में स्पष्टता रहने के साथ ही ज्यादा मगजमारी नहीं करनी पड़ेगी। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के दखल देने से आपसी विश्वास की कमी रह सकती है। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में भी निकटता का अहसास होगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी सहयोगी वातावरण मिलने से निश्चित समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यों के अलावा भी अन्य आय के स्रोत बनेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। घर में अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे लेकिन पक्के होने में संशय रहेगा। मनपसंद भोजन, वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।
मीन: आज बिल्कुल सावधानी से कार्य करें अन्यथा आज के दिन आपको किसी उलझन में फंसने का ग्रह योग है। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, दिन का अधिकांश समय पुराने कार्यों को निपटाने में दें। आज का पूरा समय अपने पिछले कार्यों का निरीक्षण और संपादन में दें। आज लोगों का अधिक सुनें और अपने निर्णय को कल के लिए टाल दें। कार्य व्यवसाय में देरी के कारण सौदे निरस्त हो सकते हैं, अतः इसके संपादन पर ध्यान दें। आज के किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण के कारण सम्मान में कमी आने से बचें। क्रोध एवं अपने आप पर नियंत्रण अतिआवश्यक है, फिर सारे कार्य अच्छे से पूर्ववत रहेंगे; वरना उलझनें कम होने की जगह ज्यादा गंभीर बन सकती हैं।
“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी एवं माता ब्रह्मचारिणी, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक की प्रार्थना से पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना। हे चराचर जगत की स्वामिनी, आदि शक्ति जगदंबा आप हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।”
लेखक / ज्योतिषाचार्य: डॉ. साकेत कुमार पाठक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक पंचांग, मान्यताओं एवं ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सामान्य सूचना के लिए प्रस्तुत है। क्राफ्ट समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।