Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

देवीपुर: उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष शिविर का आयोजन

Published: May 23, 2026 7:30 PM  •  Updated: May 23, 2026 7:32 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

देवीपुर (देवघर)। बिजली विभाग कैंप में उपभोक्ताओं ने जमा कराये 32 आवेदन-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिजली विभाग की और से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा एंव उसके निराकरण की बात कही. शिविर में टोटल 32 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें बिजली बिल में सुधार, नये बिजली पोल लगाने, बिजली के जर्जर तार बदलने, नया कनेक्शन आदि को लेकर आवेदन जमा किया गया. शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद पदाधिकारियों ने उसे निष्पादन करने का आश्वाशन दिया. मौके पर ने कहा की उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान के लिये विभाग तत्पर है. कहा की जितनी भी समस्या को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है नियमानुसार निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने लोगों से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की.साथ ही किसी भी तरह की समस्या होने पर विभाग को सूचना देने की बात कही. मौके पर ले. स.सूरज कुमार, सारणी पुरुष पंकज पाल, कॉम्प्यूटर ऑपरेटर धनंजय कुमार, सुपरवाइजर सरजीत कुमार, लाईन मेन पवन झा, गणेश सिंह, भरत मंडल आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े: जमीन विवाद को लेकर देवीपुर थाना में लिखित शिकायत, पीड़ित महिला ने लगाया अवैध कब्जा का आरोप

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment