Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

तिलैया डैम में जन्मदिन मनाने पहुंचे 5 दोस्त, नहाने उतरे 4, दो की दर्दनाक मौत

Published: Oct 15, 2026 11:16 PM  •  Updated: Oct 15, 2026 11:17 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में स्थित प्रसिद्ध तिलैया डैम में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया. डैम में नहाने के दौरान डूबने से बिहार के दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवक अपने तीन दोस्तों के साथ एक दोस्त का जन्मदिन मनाने तिलैया डैम पहुंचे थे. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

जन्मदिन मनाने के बाद नहाने उतरे थे पांचों दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, बिहारशरीफ और पटना से पांच युवक ट्रेन से कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे. इसके बाद सभी तिलैया डैम घूमने गए. वहां जन्मदिन मनाने के बाद पांचों दोस्त डैम के पानी में नहाने उतर गए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में थे. नहाने के दौरान चार युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद मछुआरों ने बचाव की कोशिश की.

मछुआरों ने दो युवकों को बचाया, दो की मौत

हादसे के दौरान मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, दो युवक गहरे पानी में डूब गए. उनकी मौत हो गई. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकलवाए गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. फिलहाल, हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment